9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RPSC Recruitment 2023: रीट सहित नई भर्तियों को लेकर बड़ा अपडेट, बस आचार संहिता हटने का है इंतजार

RPSC Recruitment 2023: राज्य में 12 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को रीट, कॉलेज-स्कूल शिक्षा सहित अन्य भर्तियों का इंतजार है। चुनावी आचार संहिता में भर्तियां अटकी हैं। करीब 20 प्रतिशत से ज्यादा अभ्यर्थी ओवरऐज होने की दहलीज पर हैं।

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Kirti Verma

Nov 29, 2023

RPSC

RPSC Interview Dates: Varoius interview dates announce by RPSC

RPSC Recruitment 2023: राज्य में 12 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को रीट, कॉलेज-स्कूल शिक्षा सहित अन्य भर्तियों का इंतजार है। चुनावी आचार संहिता में भर्तियां अटकी हैं। करीब 20 प्रतिशत से ज्यादा अभ्यर्थी ओवरऐज होने की दहलीज पर हैं। जबकि 70 प्रतिशत से ज्यादा अभ्यर्थी एक-डेढ़ साल से परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। अब नई सरकार के गठन के बाद नई भर्तियों के आवेदन शुरू होंगे। राज्य में भर्तियां आरपीएससी और मंत्रालयिक चयन बोर्ड के जरिए होती हैं। इनमें से आरपीएससी को जून से सितम्बर के दौरान महज सात अभ्यर्थनाएं ही मिली हैं। इनमें आरएएस के 6.80 सहित अन्य भर्तियों में 2.50 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इसी तरह बीएड व बीएसटीसी डिग्रीधारी सात लाख अभ्यर्थियों को नई रीट परीक्षा का भी इंतजार है। चिकित्सा शिक्षा भर्तियों की प्रोविजनल सूची के बावजूद परिणाम अटका हुआ है।

क्या कहते हैं अभ्यर्थी
वर्ष 2023 का करीब एक महीना बचा है। एक-डेढ़ साल से परीक्षा तैयारी कर रहे हैं। रीट, स्कूल-माध्यमिक शिक्षा और अन्य भर्तियां नहीं निकाली गई हैं। नई भर्तियां लगातार निकलें तो त्वरित नौकरी मिल सकती है।
उदयसिंह, अभ्यर्थी

आचार संहिता से पहले भी राज्य में ज्यादा भर्तियां नहीं निकली हैं। अगले वर्ष लोकसभा चुनाव होंगे। भर्तियां नहीं निकली तो राज्य में 20 प्रतिशत अभ्यर्थी ओवरऐज हो जाएंगे।
राघव कुमार, अभ्यर्थी

1 लाख भर्तियों की हुई थी घोषणा
सीएम ने 10 फरवरी को बजट में करीब 1 लाख भर्तियों की घोषणा की। इनमें कृषि विभाग में 1 हजार, पशुपालन में 500, आयुर्वेद में 500, शिक्षा विभाग में 15 हजार सहित अन्य भर्तियां शामिल हैं।

इन भर्तियों का इंतजार

फार्मासिस्टः 3067
रेडियोग्राफर: 1178
नर्सिंग ऑफिसर:8750
लैब टेक्नीशियनः 2190
नेत्र सहायकः 117
डेंटल टेक्नीशियनः 151
एएनएमः 4847
ईसीजी टेक्नीशियनः 246

यह भी पढ़ें : सर्दी का कहर, जम्मू तवी ट्रेन लगातार दूसरे दिन भी रद्द, दयोदय एक्सप्रेस री-शेड्यूल

आरपीएससी : पांच साल की भर्तियां-स्थिति

2019: 10 हजार (जनसंपर्क अधिकारी, मत्स्य विभाग, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, प्रधानाध्यापक, खाद्य सुरक्षा • अधिकारी) अधिकांश भर्तियां पूरी

2020: 6 हजार (सहायक आचार्य-वरिष्ठ प्रदर्शक, कृषि विभाग, मूल्यांकन अधिकारी, उप समादेष्टा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, संस्कृत शिक्षा और अन्य) - अधिकांश भर्तियां पूरी

2021: 4914 (आरएएस और सब इंस्पेक्टर, विधि रचनाकार, आयुर्वेद लेक्चरर, सांख्यिकी अधिकारी और अन्य)-अधिकांश भर्तियां पूरी

2022: 18 हजार भर्तियां (भूजल विभाग, स्कूल लेक्चरर, वरिष्ठ अध्यापक, हॉस्पिटल केयर टेकर, संरक्षण अधिकारी, वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड-द्वितीय और अन्य)- अधिकांश भर्तियां पूरी

2023: 4 हजार भर्ती (आरएएस, कॉलेज लेक्चरर, पीटीआई, लाइब्रेरियन, विधि अधिकारी, पुरातत्व-संग्रहालय विभाग और अन्य)

यह है स्थिति- आरएएस मेंस और कनिष्ठ विधि अधिकारी परीक्षा हो चुकी हैं, अन्य का इंतजार है।

यह भी पढ़ें : बोर्ड की विशेष पूरक परीक्षा 30 को, अजमेर मेंं केवल एक मात्र परीक्षा केन्द्र