25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RPSC: जयपुर रेंज आईजी संजय कुमार श्रोत्रिय बने आरपीएससी अध्यक्ष

आयोग को करीब 2 माह 12 दिन बाद स्थाई अध्यक्ष मिलेगा। श्रोत्रिय आयोग के 38 वें अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

2 min read
Google source verification
sanjay kumar shrotriya

sanjay kumar shrotriya

अजमेर. सुबह जयपुर रेंज के आईजी रहे संजय कुमार को राज्यपाल ने राजस्थान लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे संभवत: मंगलवार अथवा बुधवार को कार्यभार संभालेंगे। आयोग को करीब 2 माह 12 दिन बाद स्थाई अध्यक्ष मिलेगा। श्रोत्रिय आयोग के 38 वें अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

आयोग में डॉ. भूपेंद्र यादव का 2 दिसंबर 2021 को कार्यकाल पूरा होने के बाद से स्थाई अध्यक्ष पद रिक्त था। इस दौरान पूर्व सदस्य डॉ. शिवसिंह राठौड़ के पास बीती 29 जनवरी तक कार्यवाहक प्रभार रहा। मौजूदा वक्त सदस्य डॉ. जसवंत राठी कार्यवाहक अध्यक्ष हैं। सोमवार को राज्य सरकार की सिफारिश पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने जयपुर रेंज के आईजी संजय कुमार श्रोत्रिय को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया।

रहे हैं अजमेर एसीबी के एसपी

चित्तौडगढ़़ निवासी संजय कुमार श्रोत्रिय मूलत: राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी रहे। साल 2013 में यह पदोन्नत होकर आईपीएस बने। श्रोत्रिय 5 मार्च 2014 से 19 जून 2015 तक अजमेर में एसीबी के एसपी रहे। इसके अलावा वे 2018 से लगातार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सुरक्षा-विजिलेंस पद पर तैनात रहे। हाल में इन्हें जयपुर रेंज आईजी लगाया गया है।

Read More: पद त्याग कर चल गए थे डॉ. यादव

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र यादव पद त्याग कर चले गए थे। आयोग के नियमानुसार अध्यक्ष अथवा सदस्य 62 साल की उम्र तक ही पद पर रह सकते हैं। इस लिहाज से डॉ. भूपेंद्र यादव का कार्यकाल 1 दिसंबर को पूरा हो गया। स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति अथवा किसी वरिष्ठ सदस्य को कार्यभार सौंपने के आदेश जारी नहीं हुए। इसके बाद डॉ. यादव पद त्याग कर चले गए थे।

दोहराया इतिहास

आयोग में तत्कालीन अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा 28 सितंबर 2017 को पद त्याग (रिलेंक्विश) कर चले गए थे। उनके बाद सरकार ने 11 दिसंबर 2017 को डॉ. आर.एस. गर्ग को स्थाई अध्यक्ष नियुक्त किया। स्वयं डॉ. गर्ग 1 मई 2018 को पद त्याग कर गए थे। डॉ. भूपेंद्र यादव और उनके बाद डॉ. शिवसिंह राठौड़ ने पद त्याग किया ।


बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग