
फाइल फोटो - AI
Sub Inspector Exam-2025 : राजस्थान लोक सेवा आयोग 5 और 6 अप्रैल को होने वाली सब इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर परीक्षा सामग्री अगले सप्ताह भेजेगा। केंद्रों के आसपास और परीक्षा के दौरान बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए राज्य के 41 शहरों में 1174 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा में 7.70 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा में दोनों दिन सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक सामान्य हिंदी और दोपहर 3 से 5 बजे तक जनरल नॉलेज एंड जनरल साइंस के प्रश्न-पत्र का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा जिला की जानकारी रविवार को एसएसओ पोर्टल पर अपलोड की गई है। अभ्यर्थी पोर्टल पर लॉगिन कर सूचना ले सकेंगे।
सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि प्रवेश पत्र 2 अप्रैल को वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड होंगे। इनमें विशेष क्यूआर कोड भी होंगे। प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक और जन्मतिथि प्रविष्ट कर डाउनलोड किए जा सकेंगे।
एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकेगा। दो चरणों में होगी परीक्षा परीक्षा 5 एवं 6 अप्रैल को दो चरणों में होगी। दोनों दिन सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक सामान्य हिंदी और दोपहर 3 से 5 बजे तक जनरल नॉलेज एंड जनरल साइंस के प्रश्न-पत्र की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ओएमआर शीट में पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
मेहता ने बताया कि पेपर की गोपनीयता, सुरक्षित रखने और समयबद्ध वितरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। अनैतिक गतिविधियों, डमी अभ्यर्थियों के प्रवेश और संदिग्ध तत्वों को रोकने के लिए जिला कलक्टर और एसपी के समन्वय से विशेष निगरानी रहेगी। प्रत्येक केंद्र पर वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। आपराधिक तत्वों पर निगरानी के लिए पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों व आसपास की गतिविधियों पर निगरानी रखेगी।
परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में स्थित साइबर कैफे एवं ई-मित्र केंद्र बंद रहेंगे। केंद्रों में मोबाइल, ईयरफोन, ब्लूटूथ, घड़ी, पेजर अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर पाबंदी रहेगी। आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में गठित विशेष फ्लाइंग स्क्वॉड और पर्यवेक्षक केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
बैठक में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने परीक्षा को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए कहा कि इसकी योजना पूरी गंभीरता के साथ बनाई जानी चाहिए। वहीं राजस्थान लोक सेवा आयोग के अधिकारियों ने भी पुराने अनुभवों से सीख लेकर इस बार शत-प्रतिशत पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
Published on:
30 Mar 2026 10:48 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
