पायलट ने प्रस्तावक बनाकर डॉ. शर्मा का फार्म भरवाया। जिला कलक्टर गौरव गोयल ने नामांकन पत्र की जांच कर उसे जमा किया। कलक्ट्रेट कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों का जमावड़ा नजर आया। एआईसीसी महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे, मोहन प्रकाश, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, गिरिजा व्यास, विवेक बंसल सहित पूर्व सांसद पूर्व मंत्री पूर्व विधायक मौजूद रहे।