14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोले सचिन पायलट, अजमेर और अलवर में कांग्रेस जीतेगी उपचुनाव चाहे कोई कितना भी लगा ले जोर

कांग्रेस अजमेर व अलवर में लोकसभा तथा मांडलगढ़ विधानसभा का उपचुनाव जीतेगी।

2 min read
Google source verification
sachin pilot said we will lead in ajmer and alwar by election

अजमेर /रूपनगढ़. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि चुनाव में जीत बूथ से ही निकलेगी। बूथ की व्यूहरचना रणनीति के तहत करें। चुनावों में पूरा फोकस बूथ की मजबूती पर है। कांग्रेस अजमेर व अलवर में लोकसभा तथा मांडलगढ़ विधानसभा का उपचुनाव जीतेगी। पायलट रूपनगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इस राज में किसान, युवा, व्यापारी, कर्मचारी सब परेशान हैं। प्रदेश में भय, भूख व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। किसान आत्महत्या कर रहा है।

भाजपा सरकार को चाहिए कि उनके ऋण माफ करें। पायलट ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। बलात्कार, गैंगवार की घटनाएं बढ़ रही है। सरकार ने कई स्कूलें बन्द कर दी। पैंशन, मुफ्त दवाएं सहित कई रियायतों में कमी करना आमजन पर कुठाराधात है।


पायलट ने कहा कि निजी बिजली कनेक्शन नहीं मिलते। बजरी के भाव आसमान छू रहे हैं। चिकित्सक व कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। ऐसी सरकार को चुनावों में जनता आईना दिखाएगी। राज्य सरकार जातिवाद को बढ़ावा दे रही है। सातवां वेतन आयोग लागू किया, जिसमें कई विसंगतियां है। वेतन बढ़ोतरी की जगह कटौती हो रही है। सरकार जनता की गाढ़ी कमाई से जश्न मना रही है।

गांव व गरीब की सेवा
पूर्व मंत्री मास्टर भंवरलाल ने कहा कि कांग्रेस ने गांव व गरीब की सेवा की है। पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर ने कहा कि पायलट व पूर्व की कांग्रेस सरकार ने रूपनगढ़ में उपखण्ड कार्यालय, तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 132 के बी जीएसएस सहित कई महत्वपूर्ण कार्य कराए। किशनगढ़ में हवाई अड्डा, केन्द्रीय विश्वविद्यालय खोलना एक मिसाल है। पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, विधायक रामनारायण गुर्जर, पूर्व संसदीय सचिव ब्रह्मदेव कुमावत, जिला उपाध्यक्ष नन्दाराम थाकण, उपसरपंच हाजी इकबाल छीपा, पूर्व सरपंच शोभा टण्डन, आईएनसीबी अध्यक्ष जीवण भाकर, जिला उपाध्यक्ष प्रद्युम्रसिंह, पूर्व जिलाप्रमुख रामस्वरूप चौधरी आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया।