16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

सफाई कर्मियों की हड़ताल से चरमराई सफाई व्यवस्था

सफाई ठप होने से लोग खासे परेशान

Google source verification

अजमेर. सफाईकर्मियों की हड़ताल से शहर में सफाई बुरी तरह चरमरा गई है। गुरुवार को भी शहर में कचरा नहीं उठा। बाहरी कॉलोनियों, अंदरूनी इलाकों और बाहरी क्षेत्रों में कचरा फैला नज आया। नालियों से गंदा पानी उफनता रहा। कचरे और गंदे पानी से कई जगह बदबू फैली रही। अंदरूनी गलियों-बाजारों में सबसे ज्यादा व्यवस्था गड़बड़ाई। सफाई ठप होने से लोग खासे परेशान हुए।

सफाई कमी भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण लागू करने के विरोध में बुधवार से सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। गुरुवार को भी यही हाल नजर आया। शहर के किसी कॉलोनी, गली-मोहल्ले में सफाईकर्मियों ने झाड़ू नहीं लगाई। कर्मचारियों की हड़ताल से कचरा डिपो भरे नजर आए।

दरगाह में महाना छठी और ख्वाजा उस्मान हारूनी के उर्स के लिए जायरीन की खासी भीड़ उमड़ी। बाजारों में नालियों में गंदा पानी उफनता रहा। इससे जायरीन को खासी परेशानी हुई। प्लास्टिक की थैलियां, कचरा बहकर सड़कों पर इकट्ठा हो गया।

बाहरी कॉलोनियों और भीतरी परकोटे में चलने वाले डोर-टू-डोर ऑटो टिपर के पहिए लगातार दूसरे दिन नहीं घूमे। लोगों को घरों का कचरा फैंकने डिपो तक जाना पड़ा। कई लोग खुले मैदानों-गडढों में कचरा फैंकते देखे गए।