30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
सरवाड़ पालिका ईओ और कैशियर 20 हजार रुपए की घूस लेते पकड़े
Play video

सरवाड़ पालिका ईओ और कैशियर 20 हजार रुपए की घूस लेते पकड़े

तत्कालीन कनिष्ठ अभियंता को निम्बाहेड़ा में 55 हजार रुपए की घूस सहित दबोचा, सरवाड़ व निम्बाहेड़ा पालिका कार्यालय में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 7 Nov 2019, 5:01 AM IST

सरवाड़ (अजमेर). भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के दल ने बुधवार को सरवाड़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दीपेन्द्र सिंह शेखावत व कैशियर देवेन्द्र सिंह गुर्जर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वहीं ब्यूरो के एक दूसरे दल ने सरवाड़ पालिका के तत्कालीन कनिष्ठ अभियंता हरिसिंह कुम्हार को निम्बाहेड़ा नगर पालिका कार्यालय में 55 हजार रुपए की रिश्वत की राशि के साथ धर दबोचा। अधिशासी अधिकारी, कनिष्ठ अभिंयता व कैशियर ने यह घूस एक ठेकेदार से बिलों के बकाया भुगतान व पुराने बिल पास करने की एवज में ली। ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक महिपाल चौधरी के निर्देशन में यह कार्रवाई की। शेखावत केकड़ी नगरपालिका के ईओ हैं। वर्तमान में उनके पास सरवाड़ पालिका का अतिरिक्त चार्ज है। टीम ने उनके केकड़ी स्थित आवास की तलाशी ली।

यह है मामला
सरवाड़ की फ र्म हर्ष एंटरप्राइजेज के ठेकेदार महावीर सोनी ने गत 27 सितंबर को ब्यूरो कार्यालय में ईओ शेखावत व कैशियर गुर्जर के खिलाफ शिकायत दी। इसमें बताया कि सरवाड़ में उसकी फ र्म की ओर से श्मशान घाट, अंबेडकर भवन व कब्रिस्तान पर विभिन्न निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों का करीब 18 लाख का भुगतान बकाया चल रहा है। भुगतान की एवज में 50 हजार रुपए की राशि मांगी जा रही है, जिसमें से 40 हजार रुपए वह पूर्व में दे चुका है। सोनी ने तत्कालीन व वर्तमान में निम्बाहेड़ा पालिका में कार्यरत जेइएन कुम्हार के खिलाफ भी पुराने बिलों के भुगतान के लिए ५५ हजार रुपए की मांग किए जाने की शिकायत दी। इस पर ब्यूरो के अधिकारियों ने दोनों शिकायतों का सत्यापन कराया। यूं चली ट्रेप की कार्रवाई

ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश शर्मा के निर्देश पर बुधवार दो टीमों का गठन किया गया। सुबह शिकायतकर्ता महावीर सोनी नगरपालिका कार्यालय पंहुचा और अपने कक्ष में बैठे कैशियर गुर्जर को पाउडर लगे 20 हजार रुपए देकर ब्यूरो के दल को इशारा कर दिया। इस पर दल ने गुर्जर को हिरासत में ले लिया और घूस की राशि बरामद कर ली। गुर्जर ने बताया कि 20 हजार में से 10 हजार रुपए अधिशासी अधिकारी शेखावत के हिस्से के हैं। इस पर ब्यूरो दल ने शेखावत को भी गिरफ्तार कर लिया। दूसरे दल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमेश मौर्य नागौर के निर्देशन में निम्बाहेड़ा पालिका कार्यालय में जेइएन कुम्हार को 55 हजार रुपए के साथ धर पकड़ा। तीनों आरोपियों को गुरुवार एसीबी न्यायालय में पेश किया जाएगा।
————-

पालिका कार्यालय में मचा हडक़ंप
एसीबी की कार्रवाई से पालिका कार्यालय में हडक़ंप मच गया और अन्य कर्मचारियों में दहशत दिखाई दी। ब्यूरो की कार्रवाई के बाद विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह ने सरवाड़ पालिका कार्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
ये थे दल में : ब्यूरो के दल में हेड कांस्टेबल रामचंद्र, कांस्टेबल शिव सिंह, कैलाश चारण, राजेश शर्मा, जीवनदान, भरत सिंह, युवराज सिंह शामिल थे।