
panchayat : सावर बनी नई पंचायत समिति, जिले में 13 नई ग्राम पंचायतें
अजमेर.
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा के गृहक्षेत्र को पंचायत समिति की सौगात मिली है, वहीं जिले में 13 नई ग्राम पंचायतें गठित की गई हैं। केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में सावर को नई पंचायत समिति घोषित किया गया है।
पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर सावर को नई पंचायत समिति घोषित किया है। अधिसूचना के बाद अब केकड़ी क्षेत्र में तीन पंचायत समिति केकड़ी, सरवाड़ और सावर होगी।
READ MORE : Pension : पेंशन योजना में 72 ने कराया पंजीयन
केकड़ी और सरवाड़ पंचायत समितियों को विभाजित कर सावर पंचायत समिति गठित की गई है। केकड़ी पंचायत समिति में अब 22, सरवाड़ में 26 और नवगठित सावर पंचायत समिति में 21 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।
READ MORE : अंधेरी दुनिया में भर रहे संगीत से रंग
पंचायत समितियों में होंगी ये ग्राम पंचायतें
नवगठित सावर पंचायत समिति में सावर, चितिवास, टांकावास, गोरधा, सदारा, मेहरू कलां, पारा, गुलगांव, धुन्धरी, बाजटा, कालेडा कंवरजी, गिरवपुरा, घटियाली, कुशायता, आलोली, पिपलाज, भाण्डावास, आमली, सदारी, नयागांव मीणा और बाढ़ का झौपड़ा ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।
READ MORE : जा सकती है जान, टूट सकती है टांग!
केकड़ी पंचायत समिति में अब कालेड़ा कृष्ण गोपाल, कोहड़ा, मोलकिया, जूनियां, लसाडिय़ा, बघेरा, कणोंज, मेवदाकलां, भंराई, प्रान्हेड़ा, सरसड़ी, निमोद, नायकी, देवगांव, सलारी, खवास, कादेड़ा, भीमडावास, मानखण्ड, रामपाली, अजगरा तथा लल्लाई ग्राम पंचायतें होंगी।
READ MORE : पांच महीनों के मेहमान की खतरे में जान
सरवाड़ पंचायत समिति में चान्दना, अरवड़, भगवानपुरा, सूपां, सांपला, शेरगढ़, गोयला, सातोलाव, खीरियां, स्यार, फतहगढ़, बिडला, हरपुरा, हिंगोनिया, सदापुर, टांटोटी, जोतायां, केबानियां, सराना, शोकलिया, कल्याणपुरा, सुनारिया, भाटोलाव, जडाना, ताजपुरा तथा गोपालपुरा शामिल हैं।
इन ग्राम पंचायतों का नवगठन
अजमेर जिले में 13 नवसृजित ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है। केकड़ी पंचायत समिति में नयागांव मीना, कालेड़ा, नाईकी, मानखण्ड, निमोद, आमली, भाण्डावास, सदारी एवं बाढ़ का झोपड़ा, सरवाड़ पंचायत समिति में अरवड़, सदापुर, चांदमा, गोपालपुरा नई ग्राम पंचायतें हैं। सावर के नई पंचायत समिति बनने से नवसृजित ग्राम पंचायतें भाण्डावास, आमली, सदारी, नयागांव मीणा और बाढ़ का झौपड़ा इसमें शामिल की गई हैं।
Published on:
03 Dec 2019 09:50 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
