
अजमेर से सटी जयपुर, भीलवाड़ा, पाली, नागौर, टोंक और बूंदी जिले की सीमाएं सील,24 घंटे कड़ी नाकाबंदी
ajmer अजमेर. अब अजमेर जिले में बिना अनुमति के कोई भी वाहन व व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा। साथ में कोई बाहर भी नहीं जा पाएगा। अजमेर जिले की सीमाएं जयपुर,भीलवाड़ा, टोंक, बूंदी,नागौर व पाली जिले से सटी हुई है।
राज्य सरकार की नई कोरोना गाइडलाइन की पालना में अजमेर जिला प्रशासन ने 26 अप्रेल को तडक़े ५ बजे से ही जिले की सभी सीमाएं सील कर दी। यहां चौबीस घंटे पुलिस की नाकाबंदी शुरू की गई है। मार्बल नगरी किशनगढ़ मुख्य रूप से अजमेर, टोंक व नागौर जिले की सीमा से सटा हुआ है। सोमवार को यहां यात्री बसें,माल परिवहन ट्रक,ट्रेलर सहित अन्य वाहनों के चक्के थमे रहे। बस स्टैण्ड व रेलवे स्टेशन पर सन् नाटा पसरा रहा। कोरोना के भय से यात्री ना तो आ रहे हैं और ना ही यहां से कहीं जा रहे।
पुलिस ने किशनगढ़ में अजमेर रोड हाउसिंग बोर्ड, रूपनगढ़ रोड तिराहा, मुख्य चौराहा, जयपुर रोड मदनगंज थाने के पास, नए रेलवे स्टेशन रोड, रामनेर रोड, मकराना चौराहा एवं सरवाड़ी गेट के साथ ही अरांई रोड पर बल्लियां लगाकर नाकाबंदी कर दी गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
इसी प्रकार केकड़ी उपखंड क्षेत्र की सीमाएं टोंक, भीलवाड़ा व बूंदी जिले से सटी हुई है। प्रशासन ने की सभी सीमाओं को बेरिकेडिंग लगवा कर सील कर दिया है। सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा ने सभी प्रवेश मार्गों का जायजा लिया। प्रशासन ने सांपला क्षेत्र में अजमेर-भीलवाड़ा वाया सांपला के पास श्यामपुरा बॉर्डर पर सडक़ मार्ग को सील कर दिया। केकड़ी पुलिस थानाप्रभारी ने अजमेर भीलवाड़ा वाया श्यामपुरा सांपला के बीच जिले की सीमा को बंद कर दिया। सडक़ मार्ग पर अस्थाई चौकी लगाकर पुलिस के जवान तैनात किए हैं।
पाली व नागौर जिले की सीमा पर कड़ा पहरा
ब्यावर उपखंड क्षेत्र से सटी पाली, राजसमंद व नागौर जिले की सीमाओं को सील कर अस्थाई चौकियां स्थापित कर दी गई है। पीसांगन थानाधिकारी प्रीति रत्नू के अनुसार रतनगढ़ में पाली सीमा व गोविन्दगढ़ में नागौर सीमा को सील किया है। उपखंड अधिकारी समदरसिंह भाटी व तहसीलदार रामसिंह गुर्जर ने सीमाओं पर अस्थाई पुलिस चौकियों का निरीक्षण किया।
कोरोना के खतरनाक फैलाव से भय
अजमेर जिले में कोरोना का भय बना हुआ है। हर रोज संक्रमित रोगियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। है। हालात अधिक नहीं बिगड़े। कोरोना को नियंत्रण में करने के लिए राज्य सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। उसी के तहत जिले की सीमाओं को सील कर दिया। वहीं जिले के शहरी व ग्रामीण इलाके में कफ्र्यू है। इसके बाद भी कोरोना से हर कोई भयभीत,आशंकित व डरा हुआ है।
Published on:
27 Apr 2021 01:12 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
