29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्च कमेटी में तय हुए तीन नाम, जल्द तलाशेंगे इस यूनिवर्सिटी के लिए वीसी

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 25 Aug 2018, 8:16 AM IST

vc appointment

VC appointment

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय का नया कुलपति तलाशने की कवायद तेज हो गई है। प्रबंध मंडल (बॉम) की बैठक हुई। इसमें कुलपति सर्च कमेटी के लिए विश्वविद्यालय सदस्य का नाम तय हुआ। इसके अलावा कमेटी में राज्य सरकार और राजभवन ने भी अपने प्रतिनिधि नियुक्त कर दिए। कमेटी में यूजीसी के प्रतिनिधि की तैनाती होते ही कुलपति पद के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।

कुलपति सर्च कमेटी में विश्वविद्यालय का सदस्य मनोनीत करने के लिए प्रबंध मंडल की बैठक हुई। कार्यवाहक कुलपति प्रो. कैलाश सोडाणी की अध्यक्षता में सदस्य का नाम तय किया गया। यह नाम राजभवन, सरकार और यूजीसी को भेजा गया। अधिकृत जानकारी के मुताबिक राजभवन और सरकार ने भी सर्च कमेटी में तत्काल अपने प्रतिनिधियों के नाम तय कर दिए।

अब यूजीसी के प्रतिनिधि की नियुक्ति होनी बाकी है। बैठक में राज्य सरकार के प्रतिनिधि प्रो. अनिल कोठारी, राजभवन की प्रतिनिधि अलका सिरोया, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, प्रबंध मंडल सदस्य प्रो. शिवदयाल सिंह, प्रो. प्रवीण माथुर, कॉलेज शिक्षा निदेशालय के प्रतिनिधि के. के. शर्मा और कार्यवाहक कुलसचिव भागीरथ सोनी शामिल हुए।

जल्द मांगेंगे आवेदन

पूरी सर्च कमेटी गठित होने के बाद विश्वविद्यालय कुलपति पद के लिए आवेदन मांगेगा। 70 वर्ष से कम उम्र के प्रोफेसर जिन्हें 10 साल का अध्यापन और शोध और किसी प्रशासनिक संस्थान में कामकाज का अनुभव हो वे आवेदन कर सकेंगे। मालूम हो कि स्थायी कुलपति का कार्यकाल खत्म/निधन होने पर सर्च कमेटी का गठन जाता है। इसमें यूजीसी, राजभवन और विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल के सदस्य को शामिल किया जाता है।

आसमान में मंडराते रहे बादल, मानसून की सुस्ती कायम

जिले में मानसून की सुस्ती कायम है। दिनभर बादल छाए रहे। हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। छिटपुट टपका-टपकी को छोडकऱ कहीं तेज बरसात नहीं हुई।
सुबह से बादलों का आसमान पर जमावड़ा रहा। दिनभर बादलों के मंडराने और हवा चलने से मौसम सामान्य रहा। अजमेर सहित जिले के अधिकांश हिस्से बरसात को तरसते रहे। जाते सावन में भी मानसून जमकर बरसता नजर नहीं आया बीते दो-तीन दिन में तेज बौछारों को छोडकऱ कहीं झमाझम बरसात नहीं हुई है।