29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब रेलवे स्टेशन में मिलेगी आपको ये सुविधाएं, आप भी पसंद करेंगे ये इंतजाम

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 7 Mar 2019, 9:44 AM IST

ajmer railway station

ajmer railway station

अजमेर.

रेलवे स्टेशन का पालबीसला क्षेत्र में द्वितीय प्रवेश-निकास द्वार को विधिवत शुरू कर दिया गया। इसके अलावा तोपदड़ा में मल्टीलेवल पार्र्किंग के प्रथम चरण सहित की यात्री सुविधाओं का लोकार्पण किया गया। राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव, विधायक वासुदेव देवनानी, सुरेश रावत व महापौर धर्मेद्र गहलोत ने इन सुविधाओं का लोकार्पण किया। द्वितीय प्रवेश द्वार पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय, टिकट खिडक़ी, शौचालय, फु ट ओवर ब्रिज की सुविधाओं की शुरुआत भी हुई। उन्होने नए प्लेटफार्म पर लिफ्टि और एस्केलेटर्स का शिलान्यास भी किया। रेलवे स्टेशन के प्रथम प्लेटफार्म पर डिजिटल रेल म्यूजियम सहित राजा साइकिल चौराहे पर रेल उद्यान और अलवर गेट स्थित रेल म्यूजियम का भी औपचारिक उद्घाटन किया गया।

यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
इस अवसर पर यादव ने कहा कि नए प्रवेश-निकास द्वार बनने से इस क्षेत्र के रेल यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। रेलवे द्वारा पिछले कुछ अरसे से यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं दी गई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने अजमेर के विकास के लिए स्मार्ट सिटी सहित कई योजनाएं शुरू की हैं। विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि रेलवे ने पिछले पांच वर्ष में अजमेर रेलवे स्टेशन पर विश्वस्तरीय सुविधाओं की शुरुआत की गई है।

सांसद व विधायक कोष से भी सहयोग

महापौर धर्मेद्र गहलोत ने कहा कि रेलवे के गांधी भवन स्थित स्टेशन परिसर सहित अन्य सुविधाओं के लिए स्थानीय निकाय संस्थाओं और सांसद व विधायक कोष से भी सहयोग दिया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनीष गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेशचंद जेवलिया, कांग्रेस नेता राजेश टंडन, सोमरत्न आर्य, सुरेन्द्र सिंह शेखावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कचहरी रोड पर मल्टी लेवल पार्किंग
रेलवे की ओर से कचहरी रोड तोपदड़ा रेलवे फाटक के पास मल्टी लेवल पार्र्किंग का निर्माण किया जा रहा है। सोमवार को इसके प्रथम चरण का उद्घाटन किया गया। मल्टी लेवल पाकिँग में शन रोड पर यातायात दबाव कम करने के लिए बनाई गई है मल्टी लेवल पार्किंग 290 चारपहिया और 200 दो पहिया पार्र्किंग की सुविधा मिलेगी। इसकी लागत लगभग सवा चार करोड़ रुपए आएगी।

उपनगरीय स्टेशनों तक रेलबस सेवा चलाने की मांग
जोनल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य राजेश टंडन ने शहर में यातायात भार के मद्देनजर अजमेर स्टेशन से उपनगरीय रेलवे स्टेशनों तक रेल बस सेवा चलाने की मांग की है। टंडन ने राज्य सभा सांसद भूपेन्द्र यादव से मांग की है कि मेड़ता से मेड़ता सिटी के बीच चलने वाली रेलबस सेवा की तर्ज पर अजमेर स्टेशन से दौराई, मदार, आदर्श नगर स्टेशनों के बीच रेल बस सेवा शुरू की जाए। इससे शहरी यातायात पर दबाव कम होगा साथ ही इन स्टेशनों से शहर आने या इन स्टेशनों के जरिए बाहर जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।