मंजीत समेत 30 गुर्गे हाई सिक्योरिटी जेल पर जिला पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियों की नजर है। आनंदपाल की फरारी के बाद पुलिस ने प्रदेश में करीब 100 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारियां की। उनमें से करीब चालीस से ज्यादा हाई सिक्योरिटी व अजमेर सेन्ट्रल जेल में बंद हैं। हाई सिक्योरिटी जेल में आनंदपाल का छोटा भाई मंजीत सिंह, चाचा दामोदर सिंह और बहनोई गजेन्द्र समेत करीब 35 से ज्यादा गुर्गे बंद है।