अजमेर. आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा का दावा करने वाली सरकार के अस्पतालों में कई जगह उपकरण ही पूरे नहीं है, कहीं ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू किया तो ऑपरेशन के अभाव में ब्लड काम नहीं आ रहा है। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में नेगेटिव ग्रुप के ब्लड की कमी है, एबी नेगेटिव एवं बी नेगेटिव के 3-3 यूनिट ही उपलब्ध हैं। यहां एलाइजा मशीन खराब है, रेपिड टेस्ट से ही डेंगू जांच हो रही है। जिले के एक राजकीय अस्पताल में ऑपरेटिंग माइक्रो स्कॉप, ईएफआर इन्हेंलाइजर नहीं है। कहीं ब्लड स्टोरेज यूनिट है तो वहां संग्रहित ब्लड काम ही नहीं आ रहा है। कुछ जगह तो ब्लड की दलाली में युवक लिफ्त हैं।