28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झुग्गी में मां के पास सो रहे सात माह के मासूम का अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस

मोटर साइकिल सवार नकाबपोश युवकों ने अंजाम दी वारदात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Tarun Kashyap

•

Updated: 28 Apr 2025, 1:09 AM IST

मौके पर पहुंचीं एसपी

मौके पर पहुंचीं एसपी

अजमेर. आदर्श नगर थाना से सौ मीटर की दूरी पर रविवार तड़के 3.30 बजे अज्ञात बदमाशों ने खानाबदोश परिवारों के डेरे से सात माह के मासूम का अपहरण कर लिया। मोटर साइकिल सवार बदमाश मासूम के बड़े भाई को किडनेप करना चाहते थे, लेकिन उसके रोने पर छोटे को उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने अपहृर्ताओं की तलाश में विभिन्न टीमों का गठन किया है। फिलहाल युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है।नया बड़गांव फाटक-सेठी कॉलाेनी रोड बालाजी मंदिर के निकट झुग्गी-झोंपडि़यों में खानाबदोश परिवारों ने डेरा जमा रखा है। इनमें रूपाणा थाना जवाजा निवासी चेनराज पुत्र रमेश कंजर और उसकी पत्नी कृष्णा परिवार सहित सो रहे थे। पुलिस के अनुसार तड़के करीब 3.30 बजे मोटर साइकिल सवार दो नकाबपोश युवक उसकी झोंपड़ी के पास पहुंचे। उन्होंने परिवार संग सोते दो बच्चों को उठा लिया।

बड़े भाई को छोड़ा

इस दौरान एक बच्चे की नींद खुलने पर वह रोने लगा। इससे घबराए नकाबपोश युवकों ने बड़े बच्चे को वहीं छोड़ दिया और सात माह के मासूम मनराज को लेकर फरार हो गए। सुबह 5 बजे उठने पर उसे मासूम के अपहरण होने की जानकारी मिली। उसने तत्काल आदर्श नगर थाना पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचीं एसपी

मासूम के अपहरण की जानकारी मिलने पर एसपी वंदिता राणा मौके पर पहुंच गई। उनके साथ एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़, सीओ साउथ ओमप्रकाश सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस ने चेनराज और उसकी पत्नी सहित आसपास के इलाके में पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

टीमें जुटी तलाश में

एसपी ने मासूम और अपहृताओं की तलाश के लिए टीमों का गठन किया। तकनीकी विशेषज्ञों, साइक्लोन, डीएसबी को बुलाया गया। आदर्श नगर सहित रामगंज, अलवर गेट और अन्य थाना पुलिस की टीमों ने आसपास के गांवों, झुग्गी-झोंपडि़यों, नेशनल हाइवे, ग्रामीण रूटों पर तलाशी अभियान चलाया। देर शाम तक मासूम का कोई सुराग नहीं लगा।

वंदिता राणा, एसपी, अजमेर का कहना है मासूम और अपहृताओं की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ और विभिन्न एंगल पर काम कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग