8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sheetla saptami: शीतला सप्तमी पर माता को लगाएंगे भोग, बनेंगे कई पकवान

शहर के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं, बालिकाएं और पुरुष पूजा करने पहुंचेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Prepration start of Sheetla saptami worship in ajmer

Prepration start of Sheetla saptami worship in ajmer

चैत्र माह में शीतला सप्तमी पर्व मनाया जाएगा। शीतला माता को परम्परानुसार बास्योड़ा का भोग लगाया जाएगा। सुभाष उद्यान के सामने पारम्परिक मेला भरेगा। शीतला सप्ताली पूड़ी, पपड़ी, दही, राबड़ी, छाछ, पकौड़े, पाडपड़, खीचे, चावल, पचकुटे की सब्जी और अन्य पकवान बनाए जाएंगे।

काला बाग स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में 31 मार्च की अर्द्द रात्रि को शीतला माता को पहला भोग लगाया जाएगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं, बालिकाएं और पुरुष पूजा करने पहुंचेंगे।

शहर के वैशाली नगर, उसरी गेट, फाॅयसागर, मदार गेट, मेयो लिंक रोड, गुलाबबाड़ी, पुष्कर रोड, धौलाभाटा, पहाडग़ंज, रामगंज, सुभाष नगर, आदर्श नगर, बिहारी गंज और अन्य इलाकों में भी मंदिरों में शीतला माता का पूजन होगा। नीम चबूतरा कायस्थ मोहल्ला स्थित बीजासन माता के भी भोग लगाया जाएगा।

मंदिर के सामने भरेगा मेला

मेला काला बाग स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर पर 1 अप्रेल को मेला भरेगा। मेले में मिट्टी और प्लास्टिक के खिलौने, कांच के बर्तन, गिलास, कप और सजावटी सामान की दुकानें लगेंगी। इसके अलावा कुल्फी, छोले भटूरे, दही बड़े, चाट-पकौड़ी, शर्बत, पानी-पताशे की दुकानें भी लगाई जाएंगी।

नए रंगजी मंदिर में चैत्र मास की सवारियों का महोत्सव शुरू
श्रीरमा वैकुण्ठनाथ मंदिर में चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि मंगलगिरी पर भगवान विष्वकसेन की सवारी निकालने के साथ ही चैत्र मास की सवारियों का महोत्सव शुरू हो गया है। मंदिर परिसर से वराह घाट चौक में स्वर्णजडित मंगलगिरी पर बैण्डबाजों के साथ सवारी निकाली गई। आयोजन के तहत रोजाना सुबह शाम भगवान वैकुण्ठनाथ की चल प्रतिमा की बैण्डबाजों के साथ कस्बे में सवारी दर्शनाथ ले जाई जाएगी।