20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिव बारात में लहराया तिरंगा, सजाई चंद्रयान-3 की झांकी

शिव बारात में चंद्रयान-3 की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा श्याम बाबा, महादेव के अघोरी रूप की झआंकी भी शामिल हुई। युवाओं ने तिरंगा लहराया।

less than 1 minute read
Google source verification
Shiva barat in Ajmer, Chandryan-3 tableau in Temple

Shiva barat in Ajmer, Chandryan-3 tableau in Temple

पुलिस लाइन चौराहे से युवाओं की ओर से रविवार को शिव बारात निकाली गई। युवाओं ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए। इस दौरान तिरंगा लहराने के अलावा चंद्रयान की झांकी सजाई गई।पुलिस लाइन चौराहे से ढोल-ढमाकों के साथ शिव बारात निकली। इस दौरान लोग नाचते-गाते साथ चले। यह विभिन्न मार्ग होते हुए सर्वेश्वर हनुमान मंदिर पहुंची। भगवान भोलेनाथ का आकर्षक रूप देखकर लोगों ने जयकारे लगाए। भगवान भोलेनाथ और पार्वत की वरमाला हुई। पार्षद नरेंद्र तुनवाल, संयोजक अजय दग्दी सहित अन्य साथ रहे।

चंद्रयान की सजाई झांकी

शिव बारात में चंद्रयान-3 की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा श्याम बाबा, महादेव के अघोरी रूप की झआंकी भी शामिल हुई। युवाओं ने तिरंगा लहराया।

निम्बार्क कोट में सजाई झांकी

पृथ्वीराज मार्ग स्थित निम्बार्क कोट में झूला महोत्सव मनाया गया। इस दौरान चंद्रयान-तीन की झांकी सजाई गई। अशोक तोषनीवाल ने भजन पेश किए। आनंद भंसाली और अन्य मौजूद रहे।

लियाकत अली को नाजिम का अतिरिक्त प्रभार
अजमेर. अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने दरगाह कमेटी में फिर उे कार्यवाहक नाजिम की नियुक्ति की है। लियाकत अली आफाकी ने नाजिम पद संभाला। उन्होंने मजार पर मखमली चादर और फूल पेश किए। साथ ही दरगाह परिसर और कमेटी की संपत्तियों का निरीक्षण किया। उन्होंने दारूल उलूम मोईनिया उस्मामिया में सदर मुर्दरिस बशीरूल क़ादरी से जानकारी प्राप्त की। लियाकत 2008 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं।

दरगाह दीवान से मुलाकात

नाज़िम लियाक़त अली आफाकी ने दरगाह दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान से मुलाकात की। सज्जादानशीन नेआफ़ाकी की दस्तारबंदी कर स्वागत किया। उन्होंने नाज़िम को दरगाह व्यवस्था और प्रबन्धन के बारे में जानकारी दी।