28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्यामशरण देव बनेंगे सलेमाबाद निम्बार्कचार्य पीठ के आचार्य, देश में एकमात्र है ये पीठ

तीन दिवसीय आचार्य पदाभिषेक समारोह। सलेमाबाद में जुट रही है श्रद्धालुओं की भीड़
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 31 Jan 2017, 12:16 PM IST

salemabad peeth shyam sharan new jagadguru

salemabad peeth shyam sharan new jagadguru

सलेमाबाद के पूर्व निम्बार्काचार्य श्रीजी महाराज के देवलोकगमन के बाद श्यामशरण देवाचार्य नए आचार्य होंगे।

उनके आचार्य पदाभिषेक समारोह को लेकर सलेमाबाद में तीन दिवसीय समारोह जारी है। मंगलवार को भी यहां विभिन्न समारोह जारी हैं।

अखिल भारतीय निम्बार्काचार्यपीठ सलेमाबाद में तीन दिवसीय आचार्य पदाभिषेक समारोह जारी है।

मंगलवार को मंगला आरती हुई। इसके सर्वेश्वर प्रभु के अभिषेक किए गए। राधामाधव के श्रंगार के बाद आरती की गई।

यहां पूर्व जगदगुरु श्रीजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई है। सोमवार को उनकी चरण पादुकाओं का पूजन किया गया।

देश में एकमात्र है निम्बार्कचार्य पीठ

सलेमाबाद स्थित निम्बार्कचार्य पीठ देश की एकमात्र पीठ है। यहां हजारों साल से आचार्य पदस्थापित रहे हैं। श्रीजी महाराज निम्बार्कपीठ के 49 वें जगदगुरु थे।

उनके बाद श्याम शरण देवाचार्य 50 वें जगदगुरु बनेंगे। श्रीजी महाराज अपने जीवनकाल में ही श्याम शरण देवाचार्य को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त कर गए थे।