विद्यार्थियों को हर साल फार्म में नाम, माता-पिता का नाम और संकाय और अन्य सूचनाएं भरनी पड़ती हैं। इसकी हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करानी पड़ती है। वहां जांच होने के बाद विश्वविद्यालय की उसकी जांच करता है। इस प्रक्रिया को विश्वविद्यालय स्मार्ट बनाना चाहता है। वह वन टाइम रजिस्ट्रेशन योजना की तर्ज पर नई योजना तैयार करने का इच्छुक है। इसके तहत विद्यार्थियों की जरूरी सूचनाएं आधार कार्ड के जरिए सीधे सर्वर पर दर्ज होंगी। फीस भी डेबिट/क्रेडिट कार्ड से स्क्रेच प्रक्रिया अथवा बैंक चालान से जमा हेागी। नाम, माता-पिता का नाम, संकाय जैसी सूचनाएं बार-बार नहीं भरनी पड़ेंगी। केवल विद्यार्थी को संबंधित कक्षा के उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण होने की मार्कशीट, पेपर के नाम ही भरने होंगे।