8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

देखें वीडियो…बिस्किट गोदाम से छह लाख की नकदी चोरी, माल भी उड़ाया

-छत के रास्ते दाखिल होकर अंजाम दी वारदात  

Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

May 10, 2023

अजमेर.वैशालीनगर मानसरोवर कॉलोनी स्थित बिस्किट व चॉकलेट गोदाम से चोर लाखों की नकदी चुरा ले गए। चोर ने पहले गोदाम के दरवाजे का कुंदा सरिए से तोड़ने का प्रयास किया। फिर छत के रास्ते भीतर दाखिल हुआ। गल्ले से नकदी चुराने के साथ ही कुछ कार्टन बिस्किट व टॉफी चोरी कर ले गया।

पुलिस के अनुसार मानसरोवर कॉलोनी आनन्दपुर दरपास के पास शक्ति सिंह जाखड़ के बिस्किट व चॉकलेट एजेंसी के मैनेजर वैशालीनगर द्वारका नगर किसान कॉलोनी निवासी विनोद लालवानी ने रिपोर्ट दी कि सोमवार सुबह एजेन्सी के गोदाम पर पहुंचा तो गोदाम का एक गेट खुला हुआ जबकि दूसरे गेट पर सरिया फंसा हुआ था। यह देखकर उसने शक्तिसिंह जाखड को सूचना दी। अन्दर देखने पर केश काउंटर खुला मिला।

6 लाख नकदी चोरी, माल भी गया

रिपोर्ट में बताया कि चोर काउंटर से 5 लाख 80 हजार के नोट और 25 से 30 हजार रुपए के सिक्के चोरी कर ले गए। जबकि काउंटर के आसपास सामान बिखरा हुआ मिला। चोर गोदाम से माल भी चोरी कर ले गया। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

भुगतान के लिए छोड़ी थी रकम

विनोद लालवानी ने बताया कि आमतौर पर गोदाम के काउंटर में नकदी नहीं छोडते हैं। लेकिन मंगलवार को भुगतान करने के लिए सोमवार रात को रकम छोड़ गए। चोर ने पहले मुख्यद्वार को सरिए से तोड़ने का भी प्रयास किया। कामयाब नहीं होने पर दीवार से छत पर पहुंचा और फिर छत के रास्ते नीचे उतर कर वारदात अंजाम दी।