
fountain
अजमेर. स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ऐतिहासिक आनासागर झील के किनारे पानी के बीच लगाए गए म्यूजिकल फाउंटेन अब 20 मिनट के स्थान पर 1 घंटे तक संचालित होंगे। 20-20 मिनट के अंतराल पर इसके 3 शो किए जाएंगे। जिला कलक्टर तथा स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने शुक्रवार को इस सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए। राजस्थान पत्रिका ने फाउंटेन की कम समयावधि को लेकर पिछले दिनों खबर प्रकाशित की थी।
वैशाली नगर रोड स्थित पुरानी चौपाटी पर करीब 2.5 करोड़ रूपए खर्च कर म्यूजिकल फाउंटेन लगाया गया है। म्यूजिकल फाउंटेन अब तक केवल 20 मिनट (शाम 7.40 से 8 बजे तक) ही संचालित हो रहा था। शहर के दूरस्थ क्षेत्र से म्यूजिकल फाउंटेन देखने आने वाले लोगों को फाउंटेन बंद होने पर निराश होकर लौटना पड़ता था। लेकिन इसका समय बढ़ाने से अब लोग देर तक म्यूजिकल फाउंटेन का लुत्फ उठा सकेंगे।
चौपाटी की मरम्मत भी होगी
जिला कलक्टर ने निगम उपायुक्त तारामति वैष्णव को चौपाटी की मरम्मत तथा आनासागर की सफाई, कूड़ा-कचरा हटवाए जाने के भी निर्देश दिए। कलक्टर ने म्यूजिकल फाउंटेन संचालन के लिए वैकल्पिक बिजली व्यवस्था करने को भी कहा।
यहां भी म्यूजिकल फाउंटेन की योजना
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अजमेर शहर में 5.87 करोड़ की लागत से तीन अलग-अलग स्थान आनासागर लेक फ्रंट, रीजनल कॉलेज के सामने चौपाटी पर भी म्यूजिकल फाउंटेन लगाने की योजना है। वैशाली नगर चौपाटी पर म्यूजिकल फाउंटेन लगाया जा चुका है।
राजस्थान पत्रिका ने उठाया मामला
राजस्थान पत्रिका ने 21 अगस्त के अंक में केवल 20 मिनट ही म्यूजिकल फाउंटेन संचालन पर करोड़ों खर्च, चौपाटी की बदहाली तथा आनासागर में कचरे आदि का मामला प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए।
Published on:
28 Aug 2021 09:44 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
