7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

देखें Video…‘जल्द सुधारें जुलूस मार्ग की क्षतिग्रस्त सडक़ें-विद्युत तार’

देवनानी ने अफसरों को 3 दिन में खामियां दूर करने के दिए निर्देश

Google source verification

अजमेर. चेटीचंड के मौके पर 23 मार्च को निकलने वाली शोभायात्रा के मार्ग का रविवार को जिला प्रशासन से एडीएम भावना गर्ग, पुलिस के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने क्षतिग्रस्त सडक़ों और हवा में लटकते तारों पर नाराजगी व्यक्त की। अतिरिक्त कलक्टर (शहर) गर्ग, एएसपी सुशील कुमार विश्नोई, झूलेलाल धाम दिल्ली गेट से शुरू होकर गंज, फव्वारा चौराहा, आगरा गेट, नया बाजार, चूड़ी बाजार, जीपीओ, संत कंवरराम धर्मशाला, रावण की बगीची, आशा गंज, हेमू कालानी चौक डिग्गी, प्लाजा सिनेमा, मदार गेट, नाला बाजार, दरगाह बाजार और धान मंडी होते हुए देहली गेट तक निरीक्षण किया।

इस दौरान विधायक देवनानी ने अधिकारियों से कहा कि वे चेटीचंड जुलूस के रूट पर सडक़ें सुधारने, नालियों की मरम्मत कराने, क्रॉस नालियों को ढकने, नाले व नालियों पर फेरो कवर लगाने, बिजली, टेलीफोन व केबल के सभी जगह ढीले तारों को 22 मार्च से पहले दुरुस्त कराएं। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान कहीं कोई दिक्कत आती है तो संबंधित विभाग के अधिकारी जिम्मेदार ठहराए जाएंगे। इस दौरान पीडब्ल्यूडी एक्सईएन रवि बंसल, जलदाय विभाग के एक्सईएन संपतलाल जीनगर, नगर निगम और टाटा पावर के अधिकारी, मेला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश ङ्क्षसधी, जयकिशन वानी, हरीश गिदवानी, मनोहर मोटवानी, पारस लौंगानी, महेश सावलानी, ताराचंद लालवानी आदि मौजूद रहे।