
child film show
अजमेर.
बाल चित्र समिति एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में 18 से 23 फरवरी तक जिले में बाल फिल्म महोत्सव मनाया जाएगा। जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षाप्रद फिल्म दिखाई जाएंगी।
जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि बच्चों को सुबह स्पेशल शो में फिल्म दिखायी जाएंगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का चार्ट बना कर तिथिवार फिल्म दिखाना सुनिश्चित करना होगा। महोत्सव में पप्पू की पगडंडी, हैप्पी मदर्स डे, गारू कभी पास, कभी फेल, हेडा हूडा फिल्म दिखाई जाएंगी।
आवश्यक तैयारी के निर्देश
सिनेमाघरों के प्रतिनिधियों को इस संबंध में आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर अशोक योगी, बाल चित्र समिति के डी. के. नेगी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी दर्शना शर्मा एवं अरुण शर्मा मौजूद रहे।
पहले भी चलते रहे हैं शो
बालक-बालिकाओं के लिए कई साल से शिक्षाप्रद और प्रेरणास्प्रद फिल्म के शो चलते रहे हैं। इनमें नानी मां, भक्त प्रहलाद, शक्तिमान और अन्य फिल्म खास हैं।
Published on:
9 Feb 2019, 9:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.