5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो…अजमेर दरगाह में मची भगदड़, इबादत के दाैरान हुई नारेबाजी

ख्वाजा साहब की दरगाह में देर रात लोग इबादत में डूबे थे कि वहां अचानक भगदड़ सी मच गई। अफरा-तफरी के माहौल में लोग इधर-उधर भागने लगे।

2 min read
Google source verification
अजमेर दरगाह में मची भगदड़, इबादत के दाैरान हुई नारेबाजी

अजमेर दरगाह में मची भगदड़, इबादत के दाैरान हुई नारेबाजी

अजमेर. ख्वाजा साहब की दरगाह में शुक्रवार देर रात शब-ए-बारात के मौके पर लोग इबादत में डूबे थे कि वहां अचानक भगदड़ सी मच गई। अफरा-तफरी के माहौल में लोग इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि कुछ देर में माहौल शांत हो गया और बड़ा हादसा टल गया। खास बात यह है कि भगदड़ मचने का मुख्य कारण क्या रहा, यह फिलहाल कोई स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। मामले में दरगाह कमेटी के जमादार की ओर से दरगाह थाने में शिकायत दी गई है, लेकिन उसमें भी कुछ स्पष्ट नहीं है।

दरअसल शुक्रवार को शब-ए-बारात होने के कारण दरगाह में रातभर अकीदतमंद की भीड़ रही। रात करीब 1.30 बजे पांयती दरवाजे की तरफ कुछ लोगों में बहस और हाथापाई होने के कारण वहां भगदड़ सी मची। इसे देख लोग भागने लगे। मामले की जानकारी मिलने पर दरगाह थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। हालांकि पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भगदड़ का सा दृश्य नजर आया है, लेकिन भगदड़ क्यों और किन लोगों की वजह से मची, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। दरगाह थाना पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है।

नारेबाजी का आरोप

दरगाह कमेटी के जमादार की ओर से दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि दरगाह में कुछ लोगों की वजह से अफरा-तफरी मच गई। यह भगदड़ का रूप भी हो सकता था। कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार नारेबाजी के कारण ऐसा हुआ, लेकिन रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं है कि किसने और किस तरह के नारे लगाए। खास बात यह है कि रिपोर्ट भी जमादार की तरफ से दी गई है, जबकि दरगाह कमेटी में कई अधिकारी मौजूद हैं।

अंजुमन ने नहीं दी रिपोर्ट

मामले में अंजुमन की तरफ से फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। अंजुमन के संयुक्त सचिव मुसब्बीर हुसैन चिश्ती का कहना है कि शब-ए-बारात खामोशी से इबादत की रात है, लेकिन कुछ लोग वहां जोर-जोर से मनकबत पढऩे लग गए। मना करने पर भी नहीं माने और नारेबाजी करने लगे। इससे हाथापाई की नौबत आ गई। यह देख कर लोग घबरा गए और भागने लगे। उधर आले बद्र चिश्ती ने कहा कि कुछ लोग इबादत के दौरान अपने अंदाज में सलाम पढऩे लग गए और नारे भी लगाए। उनको मना किया तो उधम मचाने लगे। इससे भगदड़ सी मच गई।

इनका कहना है...

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन उस वक्त तक मामला शांत हो चुका था। कुछ देर के लिए भगदड़ मचने की जानकारी मिली है, लेकिन यह किस कारण और किन लोगों की वजह से हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा। दरगाह कमेटी के जमादार ने रिपोर्ट दी है, उसे परिवाद में रखा गया है। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।

- दलबीर सिंह, थानाधिकारी दरगाह