
प्रदेश की पहली वंदेभारत ट्रेन पहुंची अजमेर
अजमेर. वंदे भारत ट्रेन को लेकर शनिवार को प्रदेश के लोगों का इंतजार शनिवार को खत्म हो गया। प्रदेश की पहली वंदेभारत ट्रेन शनिवार सुबह अजमेर पहुंची। मदार स्टेशन पर इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वंदेभारत चेन्नई से वाया चंदेरिया होते हुए अजमेर पहुंचेगी। यहां मदार स्टेशन पर ट्रेन का मेंटीनेंस होगा। वंदेभारत ट्रेन शनिवार सुबह करीब छह बजे अजमेर पहुंच जाएगी। यहां ट्रेन में कई इक्विपमेंट लगाए जाएंगे। इसके लिए पिटलाइन में कई बदलाव किए जा रहे हैं। इसके चलते ओवरहैड इक्विपमेंट लगाए जा रहे हैं। पिट लाइन में बड़ी गैन्ट्री को हटा दिया गया। यहां ट्रेन के एसी, लाइट, पंखों व मोटर्स की जांच की जाएगी। इसके बाद अजमेर से दिल्ली के बीच ट्रायल होगी। इस दौरान स्पीड की जांच की जाएगी। तीन से चार दिन तक ट्रायल की जाएगी। ट्रायल में हैडक्वार्टर का स्टाफ मैकेनिकल, इलेक्ट्रीकल व अन्य स्टाफ साथ होगा।
1100 से 1300 रुपए के लगभग होगा सामान्य किराया
वंदेभारत का अजमेर-दिल्ली का किराया करीब 13 सौ रुपए हो सकता है। अजमेर व नई दिल्ली के बीच की दूरी 443 किलोमटीर है। वर्तमान में गांधीनगर से मुंबई के बीच चल रही वंदेभारत ट्रेन की चेयर कार का किराया 1420 और एक्जीक्यूटिव का 2630 रुपए है। दूरी करीब 520 किलोमीटर है। इसी तरह बिलासपुर-नागपुर के बीच चलने वाली वंदेभारत में चेयर कार का 1075 और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2050 रुपए है। इन शहरों के बीच की दूरी करीब 413 सौ किलोमीटर है।
यह रहेगा संभावित टाइम टेबल
वंदे भारत ट्रेन अजमेर से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर चलेगी। 7.55 बजे जयपुर पहुंचेगी। ट्रेन 9.41 बजे अलवर, 11.25 बजे गुरुग्राम पहुंचेगी। दोपहर 12.15 बजे यह नई दिल्ली पहुंच जाएगी। यह 442 किलोमीटर का सफर 6 घंटे 5 मिनट में पूरा करेगी। वंदे भारत दिल्ली से शाम 6 बजकर 10 मिनट पर चलेगी। पहला ठहराव गुरुग्राम 6:52 पर होगा। अलवर में रात्रि 8 बजकर 25 मिनट पर ट्रेन पहुंचेगी। यहां से रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। ट्रेन रात्रि 12.15 बजे अजमेर पहुंचेगी।
सप्ताह में छह दिन चलेगी ट्रेन
जयपुर और दिल्ली से वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। बुधवार को ट्रेन नहीं चलेगी।
1196 यात्री कर सकेंगे सफर
वंदे भारत में 16 पैसेंजर कार हैं। इनमें से दो इंजन, चार एग्जीक्यूटिव क्लास और 12 चेयर कार हैं। इनमें 1,196 यात्री सफर कर सकेंगे। एक पैसेंजर कार में 78 सीटें होंगी। ट्रेन के बीच में दो बोगी एग्जीक्यूटिव क्लास की होंगी।
Published on:
25 Mar 2023 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
