29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : मेरा वोट मेरा संकल्प अभियान तहत के नुक्कड़ नाटक का हुआ मंचन, आप भी देखें झलकियां
Play video

video : मेरा वोट मेरा संकल्प अभियान तहत के नुक्कड़ नाटक का हुआ मंचन, आप भी देखें झलकियां

www.patrika.com/ajmer-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 14 Nov 2018, 8:54 PM IST

 

अजमेर. लोकतंत्र में मतदान महत्वपूर्ण है। एक जागरूक मतदाता निष्पक्ष होकर स्वविवेक से मतदान करें यह लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। मतदाता ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की असली संपत्ति है। यह बात राजस्थान पत्रिका के मेरा वोट मेरा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को राजकीय केन्द्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में नुक्कड़ नाटक आओ वोट करें के दौरान की प्रस्तुति के दौरान बताई गई। रंगकर्मी गोपाल बंजारा ने अपने साथियों के साथ नाटक का मंचन किया।


नाटक में बताया कि लोकतंत्र में मतदाता प्रमुख है। मतदाता तो लोकतंत्र में अपना जनप्रतिनिधि चुनने का हक है। वह अपने मत से अपनी राय जाहिर कर सकता है। वो भी गोपनीय तरीके से ताकि वो निष्पक्ष रहकर और बिना दबाव के मत दे सके। इस दौरान फेक न्यूज के बारे में भी जागरूक किया गया। सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार करने।

 

सोशल मीडिया पर आने वाली जानकारियों को जांच परख कर साझा करने का आह्वान किया गया। इस दौरान कृष्णगोपाल पाराशर, महेश कुमार ने अभिनय किया। नाटक के अंत में मतदान करने और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य अंशु बंसल, लायंस क्लब के राजेन्द्र गांधी, आभा गांधी, ओ. एस. माथुर, सीमा शर्मा सहित समाजसेवी व छात्राएं उपस्थित थे।