29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन महीने बाद परीक्षाओं का दौर, कुछ यूं व्यस्त हो जाएंगे स्टूडेंट्स

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 22 Oct 2018, 9:10 AM IST

annual examination 2019

annual examination 2019

अजमेर.

सालाना परीक्षाओं का दौर तीन महीने बाद शुरू हो जाएगा। विद्यार्थी फरवरी 2019 से ही पढ़ाई और परीक्षा में व्यस्त रहेंगे। इस दौरान सालाना एवं विभिन्न प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन होगा। साथ ही परीक्षाओं के नतीजे भी जारी होंगे।

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट विद्यार्थियों की परीक्षाएं फरवरी 2019 के शुरुआत में प्रारंभ हो जाएंगी इसके बाद नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरु होंगी। इसी तरह स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाएं मार्च, लॉ और बीएड की परीक्षाएं अप्रेल में शुरू होंगी।

सीबीएसई की बारहवीं और दसवीं की सालाना परीक्षाएं मार्च के शुरुआत में प्रारंभ होंगी। लोकसभा चुनाव के चलते सीबीएसई को टाइम टेबल का खास ध्यान रखना होगा। यह परीक्षा अप्रेल में खत्म होंगी।

एनटीई की जेईई मेन्स
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई मेन्स की परीक्षा भी फरवरी-मार्च में कराएग। इसमें 5-6 लाख विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। इसका परिणाम अप्रेल में जारी होगा। ऑल इंडिया रैंकिंग मई में जारी हो सकती है।

मई में जेईई एडवांस परीक्षा
आईआईटी में प्रवेश के लिए मई के दूसरे पखवाड़े में जेईई एडवांस परीक्षा होगी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले 2.24 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को देश के विभिन्न आईआईटी में प्रवेश मिलेंगे। लगातार दूसरे साल यह परीक्षा ऑनलाइन कराई जाएगी। इसका रिजल्ट मई अंत या जून में जारी होगा।