31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब हॉई हिल्स की टिक-टॉक नहीं फ्लेट फुट वीयर कर रही girlsको attract

जूतों से व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान होती है, ऐसा कहते तो आपने भी कई लोगों को सुना होगा ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 9 Jul 2018, 2:27 PM IST

stylish footwear attract to girls

अब हॉई हिल्स की टिक-टॉक नहीं फ्लेट फुट वीयर कर रही girlsको attract

अजमेर. जूतों से व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान होती है, ऐसा कहते तो आपने भी कई लोगों को सुना होगा । लेकिन व्यक्तित्व की पहचान के साथ ही स्टाइलिश दिखने वाले इन शूज व सैंड्लस की वैराइटी भी अब युवाओं को लुभा रही हैं। खास तौर पर युवतियां व महिलाएं अपने शू रैक में दर्जनों के हिसाब से फुट वियर रखना पसंद करती हैं।

लेकिन आजकल गल्र्स के इस कलेक्शन में हाई हील सैन्डल की संख्या कम व आरामदायक शूज , फ्लेट्स व प्लेटफॉर्म हिल्स कलेक्शन अधिक देखने को मिल रहा है। गल्र्स अब ऑफिस ,कॉलेज व घूमने जाते समय अब पहले की तरह अपनी पर्सनेलिटी को निखारने व अपनी वास्तविक लम्बाई से अधिक लम्बा दिखने के लिए हॉई हील्स पहनती थी लेकिन अब युवतियां अपने कम्फर्ट के साथ समझौता नहीं करती और फ्लेट्स व शूज पहनना पसंद करती हैं जिससे कि पैंरों को आराम मिलने के साथ ही उनकी खूबसूरती को भी बढ़ाया जा सके।

बूट्स व शूज हुए ट्रेंडी- कॉलेज व स्कूल गल्र्स में खास तौर पर जींस के साथ लॉन्ग बूट्स व आरामदायक ब्रेंडेड शूज का चलन अधिक देखने को मिल रहा है। ये बूट्स व शूज गल्र्स को ना केवल आकर्षित कर रहें हैं बल्कि कॉलेज व किसी कार्यक्रम में इस तरह के शूज पहनकर वे अपने फ्रेंड्स में भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

बारिश के लिए खास है क्रॉक्स- बारिश के मौसम में महंगे लैदर शूज व सैंड्ल्स को खराब होने से बचाने के लिए युवाओं में क्रॉक्स का क्रेज देखने को मिल रहा है । क्रॉक्स बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के नाप के बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। प्लास्टिक से बने यह क्रॉक्स कई डिजाइन व कलर में बाजार की अधिकतर शूज की दुकानों पर मिल जाते हैं। यह आरामदायक होने के साथ ही पानी में खराब नहीं होने के कारण युवाओं को अधिक लुभाते हैं।

साड़ी व सूट पर भी शूज पहनने का क्रेज- महिलाओं व युवतियों में ऑफिस के साथ ही अपने खूबसूरत पैरों को धूप व गन्दगी से बचाने के लिए साड़ी व सलवार सूट पर भी शूज पहनना पसंद हैं। खास बात यह है कि ऑफिस व कॉलेज की गल्र्स के साथ हॉउसवाइफ में भी यह क्रेज देखने को मिल रहा है।

फुट वीयर में ये है खास वैराइटी- डेली यूज के लिए बाजार में फुट वीयर में कई तरह की वैराइटी युवतियों को आकर्षित कर रही हैं जिनमें खास तौर पर पॉमपॉम , ट्रांस्परेंट, घूंघरू, मोती, के साथ ही राजस्थानी डिजाइनर फुट वीयर, लैदर, स्नीकर्स , पोल्का डॉट्स, बीड्स फैदर जैसे कई डिजाइन्स युवतियों व बच्चों को लुभा रही हैं।