29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश में 31 मार्च तक चलाया जाएगा सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़ा

रेंज स्तर पर 5 सुरक्षा सखियों होगा सम्मान

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Mar 19, 2025

प्रदेश में 31 मार्च तक चलाया जाएगा सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़ा

डीआईजी अजमेर रेंज ओमप्रकाश।

अजमेर(Ajmer News). राजस्थान पुलिस की ओर से प्रदेश मे 31 मार्च तक सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़ा चलाया जा रहा है। पखवाड़े का उद्देश्य राज्य में महिला-बालिकाओं में स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाना, उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

पुलिस उप महानिरीक्षक(अजमेर रेंज) ओमप्रकाश ने बताया कि डीजीपी यू.आर साहू, एडीजी (पुलिस सिविल राइट्स व एएचटीयू) मालिनी अग्रवाल के निर्देशन में प्रदेश में महिला सखी सुरक्षा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है।डीआईजी ओमप्रकाश ने बताया कि प्रत्येक थानाधिकारी को तीन सुरक्षा सखियों को अभियान में भाग लेने के लिए चिह्नित करना है। अभियान के पर्यवेक्षण तीन सुरक्षा सखियों से संपर्क कर सहयोग और उनके कार्य की समीक्षा करने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

घर-घर जाकर करेगी जागरूक

थाना स्तर पर चुनी गई सुरक्षा सखियो को अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर व्यक्तिगत रूप से जाकर महिलाओं व बालिकाओं से संपर्क कर उन्हें महिला संबंधी कानूनों की जानकारी देकर उनकी समस्याओं या सुझावों के बारे में थाना पुलिस को अवगत कराना होगा। जागरूकता अभियान की समाप्ति पर जिले से सराहनीय कार्य करने वाली 5 सुरक्षा सखी को रेंज स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगी सुरक्षा सखी

अजमेर. महिला-बालिकाओं में स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने और उन्हें सुरक्षित वातावरण मुहैया करवाने की गरज से 16 मार्च से चलाए जा रहे सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़े में मंगलवार को क्लॉक टावर थाने में बैठक हुई। बैठक में थानाधिकारी विरेन्द्र सिंह शेखावत ने पखवाड में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की कार्ययोजना बनाई। बैठक में सुरक्षा सखियों को महिला अत्याचार से संबंधित कानून तथा उनके कर्तव्यों की जानकारी दी गई।