21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गूंजे स्कूल में मंत्र, स्टूडेंट्स ने एकसाथ किया सूर्य नमस्कार

सूर्य सप्तमी पर सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इसके लिए शिक्षा विभाग ने विशेष निर्देश जारी किए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Surya Namaskar start in Govenment and private schools

Surya Namaskar start in Govenment and private schools

सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में गुरुवार को सूर्य नमस्कार किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदेश पर स्कूलों में सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ। राजकीय सावित्री, जवाहर, तोपदड़ा, मोईनिया इस्लामिया, वैशाली नगर, गुलाबबाड़ी, पुरानी मंडी, राजकीय ओसवाल सहित अन्य स्कूल में छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार किया।
सूर्य सप्तमी पर आयोजन
सूर्य सप्तमी पर सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इसके लिए शिक्षा विभाग ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। पूरे राज्य में शुरूआत हुई है।

पढ़ें यह खबर भी: वसंत पंचमी पर हुआ सरस्वती पूजन, गूंजा शास्त्रीय संगीत

सर्द मौसम और सुनहरी धूप के बीच वसंत पंचमी मनाई गई। प्रकृति में ऋतुराज वसंत की रंगत नजर आई। मंत्रोच्चार से मां सरस्वती का पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार यज्ञ और हवन के साथ-साथ शास्त्रीय गायन-संगीत की गूंज रही। प्रतिभाओं काे सम्मानित किया गया।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदड़ा, राजकीय सावित्री कन्या, राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित शैक्षिक संस्थाओं में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व मंत्रोच्चार से पूजन किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को वसंत पंचमी, ऋतु परिवर्तन व पर्यावरण की महत्ता बताई। विभिन्न निजी स्कूल में विद्या की देवी सरस्वती का पारम्परिक पूजन किया गया। विद्यार्थियों को वसंत ऋतु, पीले वस्त्र व परम्पराओं की जानकारी दी गई।

वाणी और विवेक का संतुलन

मदस विश्वविद्यालय केे हिंदी विभाग में वसंत उत्सव व सरस्वती जयंती का आयोजन किया गया। विभाग प्रभारी डॉ. दीपिका उपाध्याय ने कहा कि वसंत जीवन में उत्साह, वाणी व विवेक के संयम का संदेश देता है। कॉमर्स-मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष प्रो. शिवप्रसाद, डॉ. आशीष पारीक, डॉ. नेमीचंद तंबोली ने भी संबोधित किया। सीमा कंवर, रमेश सालवी ,कमल डाबरिया, प्रीतेश पारीक, योगिता शर्मा, विजय लक्ष्मी राठौर आदि मौजूद रहे। सरस्वती मंदिर में माल्यार्पण किया गया।