29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देखिए टीचर्स और स्टूडेंट्स को साथ पढ़ते, नहीं देखी होगी ऐसी क्लास

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 25 Oct 2018, 11:10 AM IST

computer course in college

fir on directer of sani computer center churhat

अजमेर.

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में चार सौ विद्यार्थियों सहित शिक्षकों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहली बार विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रारंभिक कम्प्यूटर ज्ञान देने की शुरुआत की गई है। ताकि हाईटेक दौर में वे तकनीक से रूबरू हो सकें।

प्राचार्य डॉ. स्नेह सक्सेना ने बताया कि कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों में दक्षता बढ़ाने के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने की योजना बनाई है।

साइबर लर्निंग एजेंसी कॉलेज के चार सौ विद्यार्थियों को माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस स्पेशलिस्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण कोर्स के लिए उन्हीं विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिन्होने शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर पंजीकरण कराया है। आवेदन के साथ कोई दस्तावेज लगाने की जरूरत नहीं रखी गई है।

शिक्षकों को भी प्रशिक्षण
निदेशालय ने सौ शिक्षकों को भी कम्प्यूटर का प्रशिक्षण देने को कहा है। इसकी शुरुआत हो चुकी है। अजमेर और आसपास के कॉलेज शिक्षक शामिल किए गए हैं। हालांकि ज्यादातर कॉलेज में शिक्षकों को कम्प्यूटर संचालन की जानकारी है। लेकिन निदेशालय ने पूर्व में वंचित शिक्षकों को प्रशिक्षण देने को कहा है।