29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीचर्स चुनाव ड्यूटी में, दिसम्बर में ही लगेंगी फस्र्ट ईयर एलएलबी की क्लास

www.patrika.com/raajsthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 19 Nov 2018, 9:51 AM IST

law college admission

law college admission

अजमेर.

लॉ कॉलेज में प्रथम वर्ष के प्रवेश फार्म भरने जारी हैं। यूं तो प्रथम वर्ष की क्लास 26 नवम्बर से रखी गई है, लेकिन शिक्षकों के चुनाव ड्यूटी में होने से दिसम्बर में ही क्लास शुरू होने के आसार हैं। कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने सभी लॉ कॉलेज को 15 दिन में प्रवेश कार्य पूरा करने को कहा है।

प्राचार्य डॉ. डी. के. सिंह ने बताया कि वरीयता सूची 19 नवम्बर को सुबह 10.30 बजे जारी होगी। दस्तावेज का सत्यापन और फीस 19 से 21 नवंबर तक जमा होगी।

प्रतीक्षा सूची से दिए गए प्रवेश की सूची 22 नवम्बर और एससी-एसटी के रिक्त सीट पर प्रवेश 23 नवंबर को दिए जाएंगे। समस्त प्रवेश कार्य, त्रुटि सुधार 24 नवम्बर को पूरे किए जाएंगे। कक्षाएं 26 नवंबर से शुरू होंगी।

अभी सिलसिला धीमी
कॉलेज में फार्म भरे जा चुके हैं। लेकिन विद्यार्थियों ने पिछले दिनों छुट्टियों के चलते ज्यादा फार्म नहीं भरे। इसके अलावा टीचर्स भी चुनाव ड्यूटी में हैं। ऐसे में काफी हद तक कॉलेज में एडमिशन का काम प्रभावित रहा है। मालूम हो कि कॉलेज इस बार 30 साल से अधिक विद्यार्थियों से भी अंडर टेकिंग लेकर प्रथम वर्ष के फार्म भरवा रहा है।