Ajmer अजमेर. जवाहरलाल नेहरू अस्पताल,अजमेर में करंट से झुलसी किशोरी की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर रविवार को हंगामा हो गया। परिजन ने बगैर पोस्टमार्टम शव सौंपने को कहा। इस पर अस्पताल में हंगामे जैसे हालात बन गए। काफी समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने पर राजी हुए। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। खानपुरा रोड वैष्णव छात्रावास के निकट रहने वाली आशा (14) पुत्री नैनूराम लुहार रविवार को पानी की मोटर चलाने के दौरान करंट लगने से अचेत हो गई थी। परिजन उसे लेकर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान शाम को बालिका की मृत्यु हो गई।