30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाखों किए खर्च फिर भी नहीं निकला नतीजा, शहर के खूबसूरत फाउंटेन की नहीं किसी को चिंता

अजमेर विकास प्राधिकरण लाखों रुपए खर्च कर स्मारक तथा आनासागर झील को चमकाने में जुटा है लेकिन उसके अभियंताओं की लापरवाही आमजन पर भारी पड़ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 25 Dec 2017, 9:36 AM IST

ten lakh rupees invest on fountains but they are not working properly

भूपेन्द्र सिंह / अजमेर .अजमेर विकास प्राधिकरण लाखों रुपए खर्च कर स्मारक तथा आनासागर झील को चमकाने में जुटा है लेकिन उसके अभियंताओं की लापरवाही आमजन पर भारी पड़ रही है। आनासागर के सौंदर्य को बढ़ावा देने तथा पानी में ऑक्सीजन के लिए लगाए गए एरिएटर्स और फांउटेन एक महीने से बंद पड़े हैं। वहीं एक महीने से ही पृथ्वीराज स्मारक पर तीन में दो फाउंटन बंद पड़े हैं। एक मात्र फाउंटेन का संचालन भी केयरटेकर की मर्जी पर ही है।

शहर के प्रवेश मार्ग पर अम्बेडकर सर्किल पर फाउंटेन पिछले एक माह से नहीं चले। आनासागर में लगा जेट फाउंटेन तो पिछले 4 महीनों से बंद पड़ा है। प्राधिकरण ने एक माह पूर्व जोधपुर की फर्म विपुल एन्टरप्राइजेज को 10 लाख रुपए में फाउंटेन सचालन, सुरक्षा तथा संचालन का ठेका दिया था लेकिन ठेकेदार फर्म की लापरवाही के कारण एक माह से फाउंटने बंद पड़े हैं।

नहीं जा रही पानी में ऑक्सीजन
आनासागर में शहर के 15 गंदे नालों का पानी गिरता है। इससे आनासागर का पानी जहरीला हो चुका है। कचरा गंदगी व काई तथा जलकुंभी के कारण भी पानी लगातार गंदा हो रहा है इससे पानी में ऑक्सीजन की कमी हो रही है। बॉयोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी) के लिए आनासागर में 5 गोल एरिएटर्स तथा 1 जेट फाउंटेन लगाया गया है। फाउंटेन के जरिए पानी उपर उठता है और ऑक्सीजन के सम्पर्क में आता है। इससे पानी में ऑक्सीजन पहुंचती है। फाउंटेन नहीं चलने से पानी गंदा हो रहा है तथा बदबू फैल रही है।

यहां गंदगी से अटे पड़े हैं फाउंटेन
शहर के दाहरसेन स्मारक के फाउंटेन गंदगी से अटे पड़े हैं गंदगी फैली हुई है, करीब डेढ़ माह से इसकी सफाई भी नहीं हुई है। पुरानी आरपीएससी के सामने फाउंटेन में कचरा गंदगी पड़ी हुई है। पृथ्वीराज स्मारक पर भी फांउटेन के पानी में कचरा भरा हुआ है। नियमानुसार एक फाउंटेन बंद होने पर ठेकेदार पर प्रतिदिन 150 रुपए के जुमाने का प्रावधान है लेकिन ठेकेदार इसकी भी परवाह नहीं रहा है। वहीं इस मामले में एडीए एईएन एम.एल.प्रजापति का कहना है मामले की जानकारी नहीं है।


फव्वारे चलाए जाएंगे। सभी स्टाफ की तबीयत खराब है। जो सजा मिलेगी देखा जाएगा।

छोटू लाल चौधरी, विपुल इंटरप्राइजेज जोधपुर
बंद पड़े फाउंटेन को चलवाया जाएगा। ठेकेदार को दो बार पत्र लिखा गया है, कार्रवाई की जाएगी।

-सुरेश बेनीवाल, एक्सईएन अजमेर विकास प्राधिकरण