
Ajmer News: राजस्थान के शानदार रिसोर्ट प्लेस पुष्कर के देवनगर रोड पर शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दरअसल रेलवे फाटक के पास स्थित संभव विला रिसॉर्ट में कल एक विवाह समारोह आयोजित हुआ था जिसमें वरमाला के दौरान शानदार आतिशबाजी हुई। आतिशबाजी की चिंगारी पडोसी के घर में जाने से वहां आग लग गई।
आतिशबाजी से निकली चिंगारी पास ही स्थित सुशीला किन्नर के आवास में बने घास फूस के बाड़े में आग लग गई जिससे आग भड़क गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में बाड़े में रखा सामान जल गया। इस घटना के बाद विवाह समारोह में अफरा-तफरी मच गई। रिश्तेदार और दूल्हा-दुल्हन इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
पीड़ित सुशीला किन्नर का आरोप है कि इस आगजनी में बाड़े में रखे नोट, सोने के जेवरात, पंखे,कूलर समेत कई सामान जलकर राख हो गए। पुलिस ने रात 10 बजे बाद बज रहे डीजे को बंद कर करवाया।
Published on:
21 Apr 2025 01:14 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
