
अजमेर के इस गांव में दहशत, डर के कारण लोग सो नहीं पा रहे
अजमेर के मसूदा उपखंड के ग्राम श्यामगढ राजोरिया का बाडि़या में पैंथर की चहल-कदमी ग्रामीणों के लिए दहशत का सबब बन गई है। रात करीब साढे आठ बजे गांव में सुशील के घर में पैंथर घुस गया। वह घर की पहली मंजिल पर जा पहुंचा। रात्रि में जब सुशील कमरे से बाहर आया तो छत पर पैंथर को देख उसके होश उड़ गए। हल्ला मचाने पर परिजन व आस-पड़ोस के लोगों के एकत्र हो जाने से पैंथर बाडे़ की दीवार कूदकर जंगल की ओर चला गया। पैंथर के खौफ में रात गुजारने के बाद बुधवार को वन विभाग के रेंजर को मामले से अवगत कराया गया। वन रक्षक मसूदा का कहना है कि ग्राम राजोरिया का बाड़िया में घर में पैंथर के आने की सूचना मिली है। मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
चार बार आ चुका है पैंथर
ग्राम श्यामगढ राजोरिया का बाडि़या निवासी प्रधान रावत ने बताया कि पैंथर उसके घर में दो बार आ चुका है। गत 14 जुलाई को भी पैंथर उसके बडे भाई भागचंद के घर में बंधे पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया। इससे पहले एक बार जब प्रधान व उसकी पत्नी घर लौट रहे थे तो पैंथर उनके घर के पास सड़क पर बैठा नजर आया।
पहाडी क्षेत्र होने से मुसीबत
ग्राम श्यामगढ़ राजोरिया का बाडि़या पहाड़ी क्षेत्र में होने से सभी घर पहाड़ी के आस-पास ही बने हुए हैं। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण पैंथर के पगमार्क लेने एवं उसकी तलाश करना भी मुश्किल हो रहा है।
गांव से श्वानों का हुआ सफाया
ग्राम श्यामगढ राजोरिया का बाडि़या के ग्रामीणों का मानना है कि पैंथर गांव के श्वानों का शिकार कर रहा है। गली मोहल्लों में नजर आने वाले श्वान के झुंड एकाएक समाप्त हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि अब गांव में इक्का-दुक्का श्वान भी दिखाई नहीं देता।
Published on:
20 Jul 2023 07:45 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
