8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan : अपने मासूम बच्चे को रस्सी से बांधकर रखा, मानसिक रोगी बताकर पत्नी को दिया नशीली दवा, पैसे देकर की थी शादी

Rajasthan News : मासूम बच्चों और पत्नी को बंधक बनाकर तीन दिन से भूखा-प्यासा रखकर यातनाएं देने का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पार्षद हितेश्वरी टांक व अन्य ने उसे मुक्त कराकर जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले में क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस पड़ताल में जुटी है।
less than 1 minute read
Google source verification
domestic_violence.jpg

मासूम बच्चों और पत्नी को बंधक बनाकर तीन दिन से भूखा-प्यासा रखकर यातनाएं देने का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पार्षद हितेश्वरी टांक व अन्य ने उसे मुक्त कराकर जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले में क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस पड़ताल में जुटी है।

मामले की सूचना मिलने पर शुक्रवार शाम 6 बजे पार्षद हितेश्वरी, पार्षद बीना टांक, अनिता चौरसिया, भंवर कंवर राठौड़ शास्त्रीनगर दाता नगर स्थित एक मकान पर पहुंची। यहां एक और तीन साल के मासूम बच्चे को रस्सी से बांधकर रखा गया था, जबकि उनकी मां को यातनाएं दी जा रही थीं। महिला अर्द्धचेतनावस्था में मिली।
पड़ताल में आया कि पुष्कर के होकरा निवासी सेवा सिंह रावत ने मकान किराए पर ले रखा है। आरोप है कि कुछ दिन से सेवा सिंह पत्नी राजकुमारी के साथ मारपीट कर प्रताडि़त कर रहा है। पड़ोसियों ने बताया कि कई बार बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उन्हें धमकाने लगता है। शुक्रवार को पार्षद ने राजकुमारी को मुक्त करवाकर जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने क्रिश्चियन गंज थानाप्रभारी रविन्द्र सिंह खींची को घटना से अवगत करवाया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

जबरन खिलाता है नशीली दवा


प्रारंभिक पड़ताल में आया कि सेवा सिंह पत्नी राजकुमारी को मानसिक रोगी बताकर जबरन नशीली दवा खिलाता है। उसे तीन दिन से मारपीट कर भूखा-प्यासा रखा था। यही हाल दोनों बच्चों का कर रखा था। उन्हें कमरे में रस्सी से बांधकर रखा था।

बहन ने बेचा था मुझे


पड़ताल में आया कि 7 साल पहले सेवासिंह ने पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से राजकुमारी की बहन को रुपए देकर राजकुमारी से शादी रचाई थी। इसके बाद से सेवासिंह उसे प्रताड़ित कर रहा है।