29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झील में युवक ने लगाई छलांग, अस्पताल पहुंचने पर छूटे प्राण!

108 एम्बुलेंस संचालकों ने पहुंचाया अस्पताल, चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 11 Oct 2019, 1:00 PM IST

Bikaner: Girl's death due to drowning in the tank of Jhujhu village

बीकानेर : झझू गांव के कुण्ड में डूबने से बालिका की मौत

108 एम्बुलेंस संचालकों ने पहुंचाया अस्पताल, चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप

अजमेर. आनासागर झील(anasagar lake in ajmer ) में गुरुवार एक युवक ने छलांग लगा दी। उसे लोगों ने पानी से बाहर निकालकर अचेत हालत में अस्पताल(hospital) पहुंचाया फिर भी उसकी जान नहीं बच सकी। युवक को झील से निकालकर अस्पताल ले गए लोगों ने चिकित्सकों(doctors) पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

Read More: सिटी फॉरेस्ट और मॉडल तालाब का किया अवलोकन

गौरव पथ आनसागार पुरानी चौपाटी (anasagar chaupati) स्थित फ्लोटिंग ब्रिज (anasagar Floating bridge) के पास यहां खड़े लोगों ने दोपहर में एक युवक को पानी में कूदते देखा। शोर मचते ही वहां पर मौजूद तैराकों ने भी छलांग लगा दी और युवक को झील से तुरंत बाहर निकाल लिया। इधर सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस अचेत युवक को लेकर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की आपातकालीन इकाई (Emergency unit) पहुंची। एम्बुलेंस में आए युवक विनय ने बताया कि वह झील में कूदे युवक को लेकर पहुंचे तो चिकित्सक एक-दूसरे के पास भेजते रहे। काफी देर तक युवक को किसी ने नहीं देखा। चिकित्सकों ने जब उसकी सुध ली तब तक उसके प्राण-पखेरू उड़ चुके थे।

Read more : वाक-वे पर मनचले दौड़ा रहे हैं मोटरसाइकिलें ...

सुरक्षा गार्ड नदारद!

झील में कूदे युवक का इलाज शुरू नहीं करने पर युवकों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो नर्सिंग कर्मचारी ने उन्हें रोका। इससे एकबारगी विवाद के हालात बन गए लेकिन तुरन्त अस्पताल पुलिस चौकी से जाप्ता पहुंच गया। गौरतलब है कि अस्पताल में तैनात आरएसी जवानों को गत दिनों बाहरी ड्यूटी के लिए हटा लिया गया। कुछ दिन पहले अस्पताल प्रशासन ने यहां पर तैनात होमगार्ड के स्थान पर प्राइवेट एजेंसी के पूर्व सैनिक ड्यूटी दे रहे हैं।

नहीं मिली सूचना

झील से युवक को निकालने व मृत्यु की सूचना देर शाम तक क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को भी नहीं दी गई। मामले में क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस अनभिज्ञ ही रही। देर रात थाने का जवान भेज कर मोर्चरी में शव रखे जाने की पुष्टि हो सकी।