30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिटी फॉरेस्ट और मॉडल तालाब का किया अवलोकन

प्रभारी सचिव गेरा ने लिया किशनगढ़ व पाटन में विकास कार्यों का जायजा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 11 Oct 2019, 5:01 AM IST

सिटी फॉरेस्ट और मॉडल तालाब का किया अवलोकन

सिटी फॉरेस्ट में विकास कार्यों का जायजा लेते अजमेर जिले के प्रभारी सचिव हेमन्त गेरा।

अजमेर. जिले के प्रभारी सचिव हेमन्त गेरा ने गुरूवार को जिले में विकास कार्यों का अवलोकन किया। गेरा ने जल स्वावलम्बन के कार्यों के अन्तर्गत किशनगढ़ में सिटी फॉरेस्ट का अवलोकन कर पौधों की सुरक्षा के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान किए।

गेरा ने सिटी फॉरेस्ट में नीम और एलोवेरा के साथ घास एवं अन्य पौधों को देखा। इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ शत प्रतिशत पौधों को जीवित रखने के लिए कहा। इसी प्रकार गेरा ने पाटन के गारिया दंड में मॉडल तालाब का अवलोकन किया। इस तालाब को महात्मा गांधी नरेगा योजना के अन्तर्गत निर्मित किया गया है। इस तालाब को परियोजना में शामिल करने के उपरान्त इसकी भराव क्षमता में कई गुना वृद्धि हुई है। पूर्व में 20 हजार क्यूबिक के स्थान पर अब इसकी भराव क्षमता 38 हजार क्यूबिक मीटर हो गई है। इस कार्य की प्रभारी सचिव ने सराहना की। साथ ही इसकी भराव क्षमता में वृद्धि करके इसे 50 हजार क्यूबिक मीटर करने के निर्देश प्रदान किए। इसमें मत्स्य पालन की संभावनाएं तालाशने पर भी चर्चा की। तालाब के आसपास के क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण करने,घाट एवं खुर्रा निर्माण के लिए भी निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर वन विभाग के लोकेश शर्मा, विकास अधिकारी रामावतार यादव,जिला परिषद के अधीशाषी अभियंता कबीर अख्तर, एईएन अमित माथुर उपस्थित थे।