30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मछलियां पकडऩे गए थे सागरमती नदी में, दो किशोर गड्ढे में डूबे

सागरमती नदी क्षेत्र में हुई घटना, एक किशोर डूबने से बचा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 10 Oct 2019, 5:01 AM IST

मछलियां पकडऩे गए थे सागरमती नदी में, दो किशोर गड्ढे में डूबे

सागरमती नदी के गड्ढे में डूबे बालकों के शव निकालते ग्रामीण।

पीसांगन (अजमेर). सागरमती नदी में बजरी के अवैध खनन से हुए गहरे गड्ढों में भरे पानी में बुधवार मछलियां पकडऩे गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। गुरुवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

हरिजन बस्ती निवासी अभिषेक (16) पुत्र पप्पूलाल उर्फ बबलू, उसका बड़ा भाई किशन व मुकेश (15) पुत्र बहादर वनबागरिया सागरमती नदी में भोपाजी वाले एनिकट के समीप बजरी खनन से हुए गड्ढों में भरे पानी में जाल बिछाकर मछलियां पकड़ रहे थे। अचानक किनारे की मिट्टी ढहने से अभिषेक व मुकेश पानी में जा गिरे। किनारे बैठा किशन छोटे भाई अभिषेक व मुकेश को डूबते को देख अचेत हो गया। बाद में करीब एक घंटे बाद होश आने पर वह दौडक़र गांव जाने लगा। रास्ते में मिले तेलीवाड़ा निवासी रामप्रसाद मेघवाल व माणक प्रजापत को अभिषेक व मुकेश के डूबने की बात बताई। इस पर दोनों ग्रामीणों ने गहरे पानी में छलांग लगाकर दोनों किशोरों को बाहर निकाला और तुरंत मोटरसाइकिल पर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
यह पहुंचे अस्पताल

मामले की सूचना पर उपखंड अधिकारी समदरसिंह भाटी, थाना इंचार्ज किशनसिंह रावत, एएसआई तेजमल मीणा, हैड कांस्टेबल रामस्वरूप चौधरी, बिट कांस्टेबल राजेंद्र चौधरी, पटवारी दुर्गालाल भैरा अस्पताल पहुंचे। जहां पर उपखड अधिकारी भाटी ने पटवारी को परिजन को तत्काल आर्थिक सहायता के लिए मौका पर्चा बनाने को कहा। वहीं मृतक के परिजन को ढाढ़स बंधाया।
बजरी माफिया ने किया नदी का सीना छलनी

बजरी माफिया ने बजरी का अवैध खनन कर सागरमती नदी का सीना छलनी कर दिया है। खनन से नदी के कैचमेंट एरिया में जगह-जगह 30 से 35 फीट गहरे गड्ढे पड़ चुके हैं। इनमें भरे पानी में डूबने की आए दिन घटनाए हो रही है।