30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Water crisis : उच्च जलाशय का टैंक बने तो मिटे पेयजल संकट

नलों से प्रेशर के साथ हो पाएगी जलापूर्ति 1 करोड़ 93 लाख रुपए की आएगी लागत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

किशनगढ़

•

image

Narendra Singh Shekhawat

•

Updated: 9 Oct 2019, 5:00 AM IST

Water crisis : उच्च जलाशय का टैंक बने तो मिटे पेयजल संकट

Water crisis : उच्च जलाशय का टैंक बने तो मिटे पेयजल संकट

मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर).

यहां डाक बंगला परिसर में उच्च जलाशय का टैंक बनाने का कार्य शुरू हो गया है, जो अगले माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। इस उच्च जलाशय से मदनगंज मुख्य क्षेत्र में प्रेशर से जलापूर्ति की जाएगी। इससे लोगों को राहत मिलेगी।

डाक बंगला परिसर में उच्च जलाशय का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। वर्तमान में इसके टैंक का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह कार्य पूरा होने पर इससे पेयजल आपूर्ति शुरू की जाएगी।
इस उच्च जलाशय की क्षमता 11 लाख लीटर की है। अधिक क्षमता होने के चलते आसानी से पेयजल आपूर्ति की जा सकेगी। इससे मदनगंज मुख्य क्षेत्र में प्रेशर से जलापूर्ति होगी। इसके निर्माण पर लगभग 1 करोड़ 93 लाख रुपए की लागत आएगी।

जमीन मिलने में लगा समय

इस उच्च जलाशय का निर्माण पहले देवडूंगरी क्षेत्र में होना था, लेकिन विवाद के चलते नहीं हो सका। इसमें सालभर से अधिक समय लग गया। तीन माह पूर्व डाक बंगला परिसर में जगह मिलने पर उच्च जलाशय का निर्माण कार्य शुरू हुआ।

बिछाई जाएगी पेयजल लाइन


इसके साथ ही नई पेयजल लाइन बिछाने का कार्य भी चल रहा है। मदनगंज मुख्य क्षेत्र में वर्तमान में 25 किलोमीटर पेयजल लाइन बिछाने का कार्य बाकी है। यह कार्य अगले दो माह में पूरा हो जाएगा। इसमें मुख्य सड़क का कार्य भी बाकी है।

बड़े क्षेत्र को मिलेगी राहत

इस उच्च जलाशय से पुरानी मिल चौराहे से लेकर डाक बंगला तक के क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति की जाएगी। वर्तमान में यहां पुरानी लाइन से पेयजल आपूर्ति होती है। इससे तेली मोहल्ला, ओसवाली मोहल्ला, कटला क्षेत्र, व्यापारी मोहल्ला सहित अन्य कॉलोनियों के निवासी लाभांवित होंगे।