30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो बंदियों के भागने पर जेलर, मुख्य प्रहरी समेत तीन निलंबित

मेड़ता सिटी. मेड़ता उपकारागृह से दो बंदियों के फरार हो जाने पर उपकारागृह के जेलर, मुख्य प्रहरी एवं होमगार्ड के एक जवान सहित तीन जनों को निलंबित कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Sandeep Pandey

•

Updated: 8 Oct 2019, 10:32 PM IST

crime

jail

मेड़ता सिटी. मेड़ता उपकारागृह से दो बंदियों के फरार हो जाने पर उपकारागृह के जेलर, मुख्य प्रहरी एवं होमगार्ड के एक जवान सहित तीन जनों को निलंबित कर दिया गया है। इस बाबत आदेश जारी हुए हैं। दूसरी तरफ तीसरे दिन भी फरार हुए विचाराधीन बंदी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाए।

जानकारी अनुसार 6 अक्टूबर को उप कारागृह को दिन के समय पोक्सो एक्ट के दो विचाराधीन बंदी केसाराम नायक व अयूब खां ने 15 फीट की दीवार को फांदकर फरार हो गए थे। इसी दिन जेल अधीक्षक अजमेर संजय गुप्ता मेड़ता पहुंचे। विचाराधीन बंदियों के फरार होने को लेकर मामले की जांच करके जेलर, प्रहरी सहित कार्मिकों के बयान लिए। जांच में लापरवाही उजागर होने पर जेलर रुघाराम तथा मुख्य प्रहरी मुरली मनोहर विश्नोई को महानिदेशक एवं महानिरीक्षक कारागार ने सोमवार को निलंबित करने के आदेश दिए। निलंबन के दौरान दोनों कार्मिकों का मुख्यालय कारागर जयपुर किया गया है। इसी प्रकरण में होमगार्ड सीओ ने जेल गार्ड ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड को भी निलंबित करने के आदेश दिए। विचाराधीन बंदियों के फरारी मामले को तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। मंगलवार दिन में पुलिस को मिले एक सुराग मिला। जिस पर पुलिस की टीमें आरोपियों को पकडऩे में लगी हैं।

इनका कहना है...
'उपकारागृह से दो बंदियों के फरार होने के मामले में जांच की जा रही है। विभागीय जांच विचाराधीन होने के चलते जेलर तथा मुख्य प्रहरी को निलंबित किया गया है।

-मालिनी अग्रवाल, महानिदेशक एवं महानिरीक्षक कारागर।

बाइक भिड़न्त में दो मरे

जसवंतगढ़. जसवंतगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम मिण्डासरी के पास दो मोटरसाइकिलों की मंगलवार को शाम को आमने-सामने भिड़न्त से दो जनों की मौत हो गई।। थानाधिकारी सुमन चौधरी ने बताया कि मिण्डासरी के समीप दो मोटरसाइकिलों की भिड़न्त हुई जिसमे महावीर प्रसाद निवासी आहोर व जगदीश पूलिया की मौत हो गई जबकि घायल भगवानाराम निवासी उपचाररत है।