4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी : अगर आप भी बनवाना चाहते हैं अपना पासपोर्ट तो नहीं है जयपुर जाने की जरूरत

अजमेर के लोगों को अब अपने पासपोर्ट बनवाने के लिए जयपुर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 23 Feb 2018, 12:54 PM IST

there is no need to go jaipur for making passport

अजमेर . अजमेर के लोगों को अब अपने पासपोर्ट बनवाने के लिए जयपुर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। छोटे शहरों में पासपोर्ट बनाने के लिए डाक विभाग तथा मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स (एमईए) के बीच डाकघरों में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र (पीओपीएसके) खोलने के लिए सेवा शर्तों को लेकर एमओयू का विवाद सुलझने के बाद अजमेर के पासपोर्ट सेवा केन्द्र का रास्ता साफ हो गया।

अगले सप्ताह 27 फरवरी को गांधी भवन स्थित मुख्य डाकघर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभारंभ किया जाएगा। डाक विभाग ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुरुआत में प्रतिदिन 20 आवेदको के अपॉइंटमेंट उपलब्ध होंगे। पीओएसके सेन्टर पर शुरुआती 15 दिनों में पासपोर्ट कार्यालय के दो अधिकारी डाककर्मियों का सहयोग करेंगे। उसके बाद डाक विभाग के दो कार्मिक पासपोर्ट बनाएंगे। इन कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।

करना होगा ऑन लाइन आवेदन

26 फरवरी को दोपहर 1 बजे से विभागीय वेबसाइट पर ऑन लाइन आवेदन बुक किए जा सकेंगे। वर्तमान में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र में केवल सामान्य श्रेणी में नया पासपोर्ट बनवाने अथवा पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी सीतराम मीना के अनुसार तत्काल श्रेणी में पासपोर्ट अथवा पीससी के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।