20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना का कहर : .. . .इस बार नहीं निकलेगी सम्राट अशोक की सवारी

होली पर नगर निगम की ओर से निकाली जाने वाली सम्राट अशोक की सवारी इस बार नहीं निकाली जाएगी

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Mar 12, 2020

कोरोना का कहर : .. . .इस बार नहीं निकलेगी सम्राट अशोक की सवारी

कोरोना का कहर : .. . .इस बार नहीं निकलेगी सम्राट अशोक की सवारी

अजमेर. होली (holi 2020) पर नगर निगम (nagar nigam ) की ओर से निकाली जाने वाली सम्राट अशोक की सवारी इस बार नहीं निकाली जाएगी। कोरोना वायरस (corona virus) को लेकर राज्य सरकार की ओर से जारी की गई एडवाइजरी को देखते हुए निगम ने सवारी नहीं निकाले जाने का निर्णय किया है।

Read More: HOLI 2020...पुलिस की होली पर कोरोना का साया !

निगम की ओर से इस बार 13 मार्च को अशोक की सवारी निकाले जाने की तैयारी की गई। इसके लिए निगम की ओर से कमेटी भी बना दी गई लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस को देखते हुए राज्य सरकार ने समूह में होने वाले आयोजनों को रद्द या स्थगित किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसकी पालना में निगम प्रशासन ने सवारी नहीं निकालने का निर्णय किया है।

Read More: Holi LI 2020 : कोरोना से निडर विदेशियों ने मचाई होली की धमाल

यह होता है आयोजन

सम्राट अशोक ट्रक पर सवार होकर शहरवासियों के साथ होली खेलने शहर में निकलते हैं। सम्राट अशोक के हाथ से फैंकी गई गुलाल को शुभ माना जाता है। सम्राट अशोक बनने के लिए पार्षदों व लोगों में होड़ मचती है। इस सवारी को देखने के लिए पर्यटक व शहरवासी जमा होते हैं। साथ ही गुलाल को अपनी तिजोरी में रखते हैं।

Read More: कोरोना संदिग्ध दोनों मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव, मरीज डिस्चार्ज