25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस बार तीन दिन कम शयन करेंगे भगवान विष्णु

देवशयनी एकादशी 20 को, मांगलिक कार्य 117 दिन के लिए रहेंगे पूर्णत: वर्जित  

less than 1 minute read
Google source verification
इस बार तीन दिन कम शयन करेंगे भगवान विष्णु

इस बार तीन दिन कम शयन करेंगे भगवान विष्णु

कोरोना काल के बाद भागदौड़ भरी जिंदगी में जनजीवन तेजी से पटरी पर लौट रहा है। इस बीच जगत के पालनहार भगवान विष्णु दस दिन बाद 20 जुलाई को चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाएंगे। परंतु इस बार भगवान विष्णु बीते छह साल में तीन दिन कम सोएंगे।
ज्योतिषविदों के मुताबिक इन 4 महीनों के दौरान जगत की देखरेख भगवान शिव करेंगे। वहीं विवाह, दीक्षा ग्रहण, गृहप्रवेश, यज्ञ, यज्ञोपवीत संस्कार जैसे शुभ कार्य चार महीनों के लिए पूर्णत: वर्जित रहेंगे। 20 जुलाई 14 नवंबर तक भगवान विष्णु 117 दिन सोएंगे। तिथियों की घटत-बढ़त के कारण चंद्रमा के तेज गति से तिथियों का क्षय होने से पूरे चार महीने नहीं होकर इसमें तीन दिन कम हो रहे हैं।

बीते साल के दिन

—2020 में 147 दिन सोऐ थे, अधिकमास होने के बावजूद 147 दिन
—2019 में 119 दिन

—2018 में 119
—2017 में 119 दिन

—2016 में 119 दिन


अबूझ सावे पर होंगे विवाह

ज्योतिषविदों के अनुसार 18 जुलाई को भड़ल्या नवमी के बाद 20 जुलाई को देवशयनी एकादशी का अबूझ सावा रहेगा। इस दौरान रवियोग व राजयोग का संयोग रहेगा। 14 नवंबर को देवउठने के बाद इस दिन शादियां होगी। इसके बाद 20, 21, 28, 29, 30 नवंबर को, 1, 6, 7, 8, 9, 11, 13 दिसंबर तक सावे रहेंगे।


बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग