29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार की टक्कर से तीन जैन साध्वी घायल

उदयपुर रोड बाइपास स्थित चम्पालाल जैन बगीची के सामने अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने ब्यावर की ओर आ रही जैन साध्वियों के टक्कर मार दी। हादसे में तीन साध्वियों सहित छह जने घायल हो गए। इनमें तीन युवक भी शामिल हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

ajay yadav

•

Updated: 19 Dec 2016, 1:25 AM IST

उदयपुर रोड बाइपास स्थित चम्पालाल जैन बगीची के सामने अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने ब्यावर की ओर आ रही जैन साध्वियों के टक्कर मार दी। हादसे में तीन साध्वियों सहित छह जने घायल हो गए। इनमें तीन युवक भी शामिल हैं। मौके से गुजर रहे वाहन चालकों ने उन्हें अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचाया, जहां जैन साध्वियों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया।

संत रामलाल की शिष्या विपुलाश्री, विराटश्री व विजेताश्री रविवार सुबह भीम से विहार कर ब्यावर नया बास स्थित कांकरिया ढेलान आ रहे थे। जैन समाज के लोगों ने बताया कि शनिवार रात तीनों साध्वी विश्राम के लिए सनवा रुकी थीं।

रविवार तड़के ब्यावर के लिए रवाना हुईं। सुबह साढ़े आठ बजे करीब उदयपुर बाइपास स्थित चम्पालाल जैन की नसियां के सामने पीछे से तेज गति में आ रहे कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गईं। हादसे में उनके साथ ही ब्यावर आ रहे कुंदन नगर निवासी सुशील मेहता (50), बीकानेर के देशनोक निवासी अर्जुनलाल (60) तथा महावीर (25) घायल हो गए।