
कबड्डी में झलकारी स्पोर्ट्स क्लब की एक अंक से रोमांचक जीत
अजमेर.नगर निगम के तत्वावधान में आयोजित पृथ्वीराज चौहान खेल महाकुंभ 2023 के तहत शनिवार को कुश्ती व शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
झलकारी स्पोर्ट्स क्लब की जीत
कबड्डी में झलकारी स्पोर्ट्स क्लब ने क्रीडा संगम को 24 के मुकाबले 25 अंकों से हराया। दूसरे मैच में नेशनल एकेडमी विजेता रही। महिला वर्ग में गगवाना, सरसडी क्लब, राणा प्रताप क्लब, तिलोनिया व अजयसर की टीमों ने अवलग-्लग मुकाबलों मं प्रतद्वंद्वियों को हराया।
लोकेश-विजय की जोड़ी चैंपियन
बैडमिंटन प्रतियोगिता अंडर-16 डबल्स में लोकेश-विजय पाठक की जोड़ी विजेता रही। एकल मुकाबलों में केतन, प्रज्ञा, प्रयास आडवाणी, प्राची व समर्थ अलग-अलग आयुवर्ग में चैंपियन रहे। बैडमिंटन में 262 खिलाड़ियों के बीच 254 मैच खेले गए।
बास्केटबॉल परिणाम
बालिका वर्ग के फाइनल में जय भवानी क्लब ने 29-11 से व बालक वर्ग का मुकाबला पारेश्वर क्लब ने 62-55 के के अंतर से जीता-----------------------------------------------------------------------------------------------------
साइकिल रैली आज
अजमेर. सम्राट पृथ्वीराज चौहान खेल महाकुंभ 2023 के तहत साईकिल रैली रविवार सुबह 6 बजे इंडोर स्टेडियम से शुरू होगी।
संयोजक नीरज जैन ने बताया कि साइकिल रैली में तीन सौ से अधिक पंजीयन हो चुके हैं। ऑनस्पॉट भी पंजीयन होंगे। इंडोर स्टेडियम से रैली बजरंगगढ़ चौराहा, पुरानी चौपाटी, गौरव पथ, वैशाली नगर, सेवन वंडर होते हुए नई चौपाटी रीजनल कॉलेज तिराहा से यू – टर्न लेते हुए पुरानी चौपाटी, जवाहर रंगमंच, अजमेर क्लब होते हुए इन्डोर स्टेडियम पर समाप्त होगी।
लकी ड्रॉ विजेता को मिलेगी साइकिल
रैली के समापन पर लकी ड्रॉ निकाला जाएगा जिसके प्रथम पुरस्कर के रूप में साइकिल वाला एमपी नानकराम की ओर से साइकिल दी जाएगी। इसी प्रकार सम्राट पृथ्वीराज चौहान पर बेस्ट स्लोगन तख्तियाँ लिखने वालों को 3 पुरस्कार दिए जाएंगे। सम्राट पृथ्वीराज चौहान पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे व सही जवाब वालों को तुरंत पुरस्कार दिया जाएगा।
Published on:
20 May 2023 11:21 pm
