
ajmer
चारण साहित्य शोध संस्थान की ओर से वार्षिक समारोह के अन्तर्गत चारण समारोह- 2022 शनिवार को सुबह 11 बजे से चार सत्रों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें उदघाटन सत्र के साथ पुस्तकों का विमोचन राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में जोड़ने की आवश्यकता पर परिचर्चा एवं प्रस्ताव व संगोष्ठी ‘चारण साहित्य में स्वातंत्र्य चेतना’ विषय पर आयोजित की जाएगी व चारण साहित्य प्रकाशन एवं आउवा सत्याग्रह इतिहास पर चर्चा की जाएगी। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि पद्मश्री सी.डी. देवल (अध्यक्ष, अखिल भारतीय चारण गढ़वी महासभा), अध्यक्षता सुरेन्द्र सिंह जाडावत (अध्यक्ष, राज. धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण) विशिष्ट अतिथि देव कोठारी (पूर्व अध्यक्ष राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी), पुष्पदान गढ़वी (पूर्व सांसद गुजरात), भंवर सिंह सांदू, भवानी सिंह पालावत (सदस्य, राजस्व मंडल), स्वागत भाषण भंवर सिंह चारण (अध्यक्ष चारण सा. शो. संस्थान) द्वारा किया जाएगा।
पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में पद्मश्री सी.पीङ देवल द्वारा संपादित सांवलदान आशिया कृत, महाभारत रूपक व ओंकार सिंह लखावत द्वारा संपादित मुंशी देवी प्रसाद गुप्त कृत ‘चारण चमत्कार’ का विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम में मनोज मीसण का राजस्थानी शब्दकोस ऑनलाइन करने पर अभिनंदन किया जाएगा।राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में जोड़ने की आवश्यकता पर परिचर्चा एवं प्रस्ताव पारित करने के लिए सत्र संचालन डाॅ. राजेन्द्र बारहठ द्वारा व अध्यक्षता प्रो. हाकम दान (पूर्व कुलपति, तकनिकी वि. बीकानेर), मुख्य वक्ता डाॅ. अर्जुन देव चारण (उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय नाटक विद्यालय दिल्ली), विशिष्ठ वक्ता पवन पहाड़िया, लक्ष्मण दान कविया, भरत ओला, पृथ्वीराज रत्नू, गोकुल दान मालासी।
‘चारण साहित्य में स्वातंत्र्य चेतना’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन भी होगा। जिसमें सत्र संचालन डाॅ. गजादान चारण, अध्यक्षता पुष्पदान गढ़वी, वक्ता, मुख्य वक्ता पद्मश्री सूर्यदेव सिंह, पद्मश्री डाॅ. सी.पी. देवल, प्रो. रूप सिंह बारहठ (पूर्व कुलपति, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय), विशिष्ठ वक्ता डाॅ. अम्बादान रोहड़िया , डाॅ. प्रकाश अमरावत, विष्णु सिंह लखावत वक्ता रहेगे। चारण साहित्य प्रकाशन एवं आउवा सत्याग्रह इतिहास पर चर्चा की जाएगी। जिसमें अध्यक्षता डाॅ. गिरधर दान रत्नू, पद्मश्री डाॅ. सी.पी देवल, ओंकार सिंह लखावत (पूर्व सांसद),सवाई सिंह मेहडू (अध्यक्ष सत्याग्रह उद्यान समिति, आउवा), समारोह में विषय अनुसार अन्य पधारे हुए विद्वानों का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। राज्यभर से चारण समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Published on:
10 Jun 2022 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
