20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tonk : प्लास्टिक से बनाएंगे दूरी, नि:शुल्क मिलेंगे अब स्टील के बर्तन

पॉलीथिन और प्लास्टिक मुक्त शहर के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पहल

less than 1 minute read
Google source verification
Tonk : प्लास्टिक से बनाएंगे दूरी, नि:शुल्क मिलेंगे अब स्टील के बर्तन

Tonk : प्लास्टिक से बनाएंगे दूरी, नि:शुल्क मिलेंगे अब स्टील के बर्तन

देवली ( टोंक ).

शादी समारोह व सामूहिक भोज में उपयोग में आने वाले पॉलीथिन व प्लास्टिक पत्तल, ग्लास पर अंकुश लगाने को लेकर आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के कार्यकर्ताओं ने नवाचार किया है। पॉलीथिन व गंदगी पर अंकुश लगाने के लिए स्वयंसेवकों ने स्टील के बर्तन खरीदे हैं। इन्हें शहरवासियों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। उक्त कवायद से प्लास्टिक व पॉलीथिन पर अंकुश लगेगा।

स्वयंसेवकों ने बताया कि शहर में इन दिनों शादी, सगाई सहित समारोह चल रहे हैं। इनमें होने वाले सामूहिक भोज में रोक के बावजूद प्लास्टिक पत्तल, दोने व डिस्पोजल ग्लासों का उपयोग हो रहा है। वहीं भोज के बाद उक्त सामग्री का निस्तारण चुनौती बन रहा है। भोज के बाद जगह-जगह ये डिस्पोजल सामग्री फैलती है।

वहीं इससे गंदगी पनपने के साथ स्वास्थ्य को नुकसान हो रहा है। इस पर रोक लगाने व सुविधा के लिहाज से आरएसएस ने 600 स्टील बर्तन सेट खरीदे हैं। इनमें स्टील की थाली, 4 कटौरी, चम्मच व ग्लास शामिल हैं। इन्हें शहर का कोई भी व्यक्ति अपने भोज में नि:शुल्क उपयोग में ले सकेगा।

वहीं अपना कार्यक्रम पूरा होने पर जिम्मेदारी से जमा करा सकता है। खरीदे गए बर्तनों से करीब एक हजार से अधिक मेहमानों का भोज कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। स्वयंसेवकों ने बताया कि उक्त बर्तन शहर के पटेल नगर स्थित आदर्श विद्या मन्दिर से दिए जाएंगे। इन बर्तनों से अब तक दो से तीन भोज आयोजित किए जा चुके हैं।