10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्यापार मंडल ने लगाया रक्तदान शिविर

रक्तदान करने पहुंचे नवदम्पती व्यापार संघ राजाखेड़ा की ओर से शुक्रवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। पंचायत समिति प्रारंगण में रक्षक गु्रप की ओर से लगाए शिविर में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी ब्रजेश मंगल ने कहा कि इस दुनिया में सबसे बड़ा पुण्य कार्य अगर कोई है तो रक्तदान है। जिसका लाभ सभी को उठाना चाहिए।

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Jan 09, 2021

व्यापार मंडल ने लगाया रक्तदान शिविर

व्यापार मंडल ने लगाया रक्तदान शिविर

राजाखेड़ा. व्यापार संघ राजाखेड़ा की ओर से शुक्रवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। पंचायत समिति प्रारंगण में रक्षक गु्रप की ओर से लगाए शिविर में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी ब्रजेश मंगल ने कहा कि इस दुनिया में सबसे बड़ा पुण्य कार्य अगर कोई है तो रक्तदान है। जिसका लाभ सभी को उठाना चाहिए।

नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि इस पुनीत कार्य मे लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए जनजागृति की आवश्यकता है। जिसके लिए रक्तदान करने वाले लोग रोल मॉडल बनकर आगे आ सकते है। शिविर में 22 युवाओं ने रक्तदान किया।
एक नवयुगल राजकुमार कुशवाह अपनी पत्नी ममता के साथ पहुंचा, जहां उसने रक्तदान किया, लेकिन पत्नी का हीमोग्लोबिन कम होने से उसे दवाएं देकर आगे सहयोग को कहा गया।

शिविर में युवा व्यापारी रिषभ जैन, दिव्यांशु गुप्ता, दीपक झा, सुरेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सविता, सोनू सविता, अमन गुप्ता, राधाकिशन ठाकुर, रचित गुप्ता, रिषी सिंह, राजकुमार, राजीव गुप्ता, अवधेश कुमार, मनोज, पवन, फनी जैन, मोनू, सूरज, सचिन गुप्ता, राम बिहारी गुप्ता, उपेंद्र गोस्वामी, हेमंत सोनी ने भी रक्तदान किया। शिविर में प्रिंस जैन, प्रिंस गुप्ता, राकेश जैन, श्याम मोहन आदि उपास्थित रहे।