30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Train Accident : आबूरोड स्टेशन पर ट्रेन ऐक्सीडेंट

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से की मॉक ड्रिल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 11 Dec 2019, 11:29 AM IST

Train Accident : आबूरोड स्टेशन पर ट्रेन दुर्घटना

Train Accident : आबूरोड स्टेशन पर ट्रेन दुर्घटना

अजमेर. आबूरोड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से मॉक ड्रिल की गई। करीब 10.35 बजे रेलवे स्टेशन आबूरोड पर आपदा चेतावनी के लिए हूटर बजाए और संदेश दिए की यार्ड में एक सवारी गाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए है और एक दूसरे पर चढ़ कर क्षतिग्रस्त हो गए है। सूचना मिलते ही रेलवे के सभी संबंधित विभाग इंजीनियरिंग, यांत्रिक, विद्युत परिचालन, सुरक्षा, स्वास्थ्य, संकेत व दूर संचार सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी और एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत आपदा प्रबंधन टीम सहित साइट पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मेडिकल टीम ने 7 घायल यात्रियों का इलाज किया। इसमें 3 को गंभीर चोट लगी। एक मरीज को कृत्रिम श्वास (सीपीआर) देकर पुनर्जीवित किया गया। गंभीर घायलों को हॉस्पिटल भेजा गया।

मॉक ड्रिल के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक आदित्य मंगल सहित रेलवे के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई।

Read More : Agitation: अजमेर में पानीपत, स्टूडेंट्स ने किया कलक्ट्रेट और सिनेमाघर पर प्रदर्शन

Read More : प्रधानमंत्री सुरक्षा एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिले आमजन को अधिकाधिक लाभ

यह भी पढ़े...

मैन ऑफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित

अजमेर. मंडल के अजमेर स्टेशन पर पदस्थ सवारी गाड़ी के लोको पायलट रामस्वरूप बी व सहायक लोको पायलट रामजी लाल जाट को ड्यूटी के दौरान उनकी सूझबूझ सतर्कता के लिए उत्कृष्ट कर्मचारी मैन ऑफ मंथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक नवीन कुमार परसुरामका ने सम्मानित किया।